204 रन के विशाल लक्ष्य के सामने गुजरात टाइटन्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन जोस बटलर ने मैच को अकेले अपने दम पर पलट दिया। शुभमन गिल जल्दी रन आउट हो गए, पर साई सुदर्शन और बटलर ने पारी को संभाला। सुदर्शन ने तेज 36 रन बनाए। इसके बाद रदरफोर्ड ने बटलर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और दिल्ली की पकड़ ढीली कर दी। बटलर ने 57 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोके जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
रदरफोर्ड और तेवतिया ने लगाई जीत की मुहर
जब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर था, तभी शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 43 रनों की जरूरी पारी खेली। 19वें ओवर में उनके आउट होते ही जिम्मेदारी आई राहुल तेवतिया पर। मिचेल स्टार्क के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर तेवतिया ने छक्का और दूसरी पर चौका मारकर टीम को जीत दिला दी। यह जीत गुजरात के लिए काफी अहम साबित हुई।
दिल्ली की बल्लेबाज़ी में छुपा था दम, पर टिक न सके
दिल्ली ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 203 रन बनाए। शुरुआत में ही अभिषेक पोरेल आउट हो गए, पर राहुल और करुण नायर ने पारी को उठाया। राहुल ने 14 बॉल पर 28 और करुण ने 18 बॉल पर 31 रन जोड़े। दिल्ली के लिए सबसे मजबूत साझेदारी अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई।
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाज़ी ने किया दिल्ली का खेल खराब
गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी शानदार यॉर्कर और लेंथ बॉलिंग से दिल्ली को बुरी तरह झकझोरा। उन्होंने चार विकेट चटकाए जिसमें केएल राहुल, करुण नायर, अक्षर पटेल और विप्रज निगम शामिल रहे। 18वें ओवर में कृष्णा ने दो गेंदों में दो विकेट लेकर दिल्ली की रन गति को झटका दिया।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |