कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 21 अप्रैल को होने वाला ये मुकाबला बेहद अहम है। अब तक खेले गए सात मैचों में टीम सिर्फ तीन में जीत हासिल कर पाई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा, जितनी उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो कोलकाता को अब हर मुकाबला जीतना होगा।
गुजरात टाइटंस का जबरदस्त फॉर्म
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस इस सीजन अपने फॉर्म में नजर आ रही है। सात में से पांच मुकाबले जीत चुकी गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति में है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम बैलेंस और कॉन्फिडेंस के साथ मैदान पर उतर रही है। हेड टू हेड रिकॉर्ड भी गुजरात के पक्ष में है, जहां तीन में से दो बार उन्होंने केकेआर को हराया है।
Dream11 के लिए बेस्ट खिलाड़ी
अगर आप Dream11 की टीम बना रहे हैं तो इस बार विकेटकीपर के रूप में जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक को लेना फायदेमंद हो सकता है। बल्लेबाजों में शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर को जरूर शामिल करें। ऑलराउंडर में सुनील नारायण सबसे मजबूत विकल्प हैं जो बैट और बॉल दोनों से मैच का रुख बदल सकते हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी पिच की मदद का फायदा उठा सकते हैं।
कप्तान-उपकप्तान चुनने में करें समझदारी
Dream11 में कप्तान और उपकप्तान का चुनाव बहुत मायने रखता है। शुभमन गिल इस सीजन लगातार रन बना रहे हैं, इसलिए उन्हें कप्तान बनाना बेहतर रहेगा। वहीं सुनील नारायण हर मैच में अहम योगदान दे रहे हैं, उन्हें उपकप्तान की भूमिका दी जा सकती है।
KKR vs GT की संभावित Dream11 टीम
जोस बटलर, क्विंटन डी कॉक, शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
नतीजे पर डाल सकते हैं ये खिलाड़ी असर
इस मैच में जीत-हार का फैसला काफी हद तक ऊपर दिए गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनर्स को मदद दे सकती है, ऐसे में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं। वहीं शुभमन गिल की बैटिंग गुजरात को मज़बूत शुरुआत दिला सकती है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
RCB | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
![]() |
GT | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.104 |
![]() |
MI | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
![]() |
DC | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.482 |
![]() |
PBKS | 9 | 5 | 3 | 0 | 11 | +0.177 |
![]() |
LSG | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
![]() |
KKR | 9 | 3 | 5 | 0 | 7 | +0.212 |
![]() |
SRH | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
![]() |
RR | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -0.625 |
![]() |
CSK | 8 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |