IPL 2025 का एक और अहम मुकाबला शनिवार को बिना कोई नतीजा दिए खत्म हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इस नतीजे ने कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने पर पानी फेर दिया। अब कोलकाता का सफर इस सीजन के लिए खत्म हो चुका है।
बेंगलुरु को मिला बड़ा फायदा
मैच भले ही नहीं हुआ, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा बेंगलुरु को मिला। दोनों टीमों को एक-एक अंक तो मिले, लेकिन इस एक अंक ने RCB को सीजन के पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर ला खड़ा किया है। अब टीम ने प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और आगे की रणनीति पर फोकस कर सकती है।
एम चिन्नास्वामी में झमाझम बारिश
मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था। शाम होते-होते बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक थमी नहीं। मैदान पूरी तरह गीला हो गया था और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया।
कोहली फैंस का जोश बारिश में भी नहीं थमा
बारिश के बावजूद विराट कोहली के फैंस का जोश कम नहीं हुआ। स्टेडियम में बड़ी तादाद में फैंस पहुंचे थे, जिन्होंने 18 नंबर की सफेद जर्सी पहन रखी थी। एक फैन ने तो कोहली का चेहरा अपने शरीर पर टैटू के रूप में बनवा लिया। फैंस को उम्मीद थी कि कोहली इस मैच में ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं।
कोहली के पास था ऑरेंज कैप का मौका
विराट कोहली इस सीजन अब तक 505 रन बना चुके हैं और टॉप स्कोरर की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वह ऑरेंज कैप से सिर्फ 5 रन दूर थे। इस मैच में खेलने का मौका उन्हें मिलता, तो संभव था कि वो इस सीजन के टॉप स्कोरर बन जाते। RCB और KKR के बीच यह इस सीजन का दूसरा मुकाबला था। पहले मैच में RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया था।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |