सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जहां उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में बड़ी जीत चाहिए।
ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन अब तक बल्ले से बेहद फेल रहे हैं। 11 मैचों में सिर्फ 128 रन, औसत 12.80 और स्ट्राइक रेट 100 से भी कम। यह आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि पंत दबाव में हैं। पिछले साल की रिकॉर्ड 27 करोड़ की बोली के बाद उनके खराब प्रदर्शन से टीम की उम्मीदों को झटका लगा है।
प्लेऑफ की राह मुश्किल, नेट रन रेट बना सिरदर्द:
लखनऊ ने अभी तक 11 में से 5 मुकाबले ही जीते हैं और उसके सिर्फ 10 अंक हैं। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी नेट रन रेट है जो -0.469 है। टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बचे हुए तीनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
हैदराबाद सिर्फ सम्मान के लिए खेलेगा:
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन उसके खिलाड़ी अब व्यक्तिगत प्रदर्शन से टीम का सम्मान बचाने की कोशिश करेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के पास भारत ए के इंग्लैंड दौरे से पहले खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
बड़ी पारियों की दरकार, पूरन और मारक्रम पर दारोमदार:
एलएसजी के लिए पूरन, मारक्रम और मिचेल मार्श जैसे बड़े नाम इस सीजन के शुरुआती मैचों में चमके थे, लेकिन बाद में लय बिगड़ गई। पूरन के नाम 410 रन हैं, वहीं मारक्रम और मार्श भी टीम के टॉप ऑर्डर में अहम रोल निभाते हैं। मिडल ऑर्डर में आयुष बडोनी थोड़ी राहत दे रहे हैं, पर बाकी बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
बॉलिंग लाइनअप में बदलाव से उम्मीद:
चोटिल मयंक यादव की जगह न्यूजीलैंड के विलियम ओ राउरकी को टीम में शामिल किया गया है। इससे गेंदबाजी को धार मिलने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और आकाश दीप से भी बेहतर प्रदर्शन की दरकार है। स्पिन डिपार्टमेंट में रवि बिश्नोई फ्लॉप रहे हैं, लेकिन युवा दिग्वेश राठी ने अपनी मौजूदगी से प्रभावित किया है।
प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो जीत जरूरी:
अब एलएसजी के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। हर मुकाबला फाइनल की तरह खेलना होगा। पंत की वापसी, पूरन की फॉर्म और गेंदबाजों का कमाल—इन सब पर ही टीम का भाग्य टिका है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |