भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तल्खी में अचानक एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीमा पर गोलीबारी थम गई है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पोस्ट के बाद इस सीजफायर की पुष्टि हो गई। इसका सीधा असर अब IPL 2025 पर भी पड़ा है।
हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी IPL की दोबारा शुरुआत को लेकर एक्टिव हो गया है। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही टूर्नामेंट की नई तारीखों का ऐलान करेगा।
IPL 2025 हुआ था एक हफ्ते के लिए सस्पेंड
गौर करने वाली बात ये है कि पिछले शुक्रवार को भारत-पाक तनाव के चलते IPL को एक हफ्ते के लिए रोकना पड़ा था। BCCI ने उस समय कहा था कि हालात पर नजर रखी जा रही है, लेकिन कोई साफ तारीख तय नहीं हुई थी। अब जब सीमा पर शांति लौटी है तो क्रिकेट के मैदान में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।
धर्मशाला में अधूरा छूटा मैच, अब होगा दोबारा?
8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मैच बीच में ही रोक दिया गया था। पंजाब ने 10.1 ओवर में 122 रन बनाए थे, जिसमें प्रियांश आर्य की धमाकेदार 70 रन की पारी शामिल थी। अब सवाल ये है कि क्या ये अधूरा मैच दोबारा शुरू होगा या इसे यहीं से आगे बढ़ाया जाएगा। BCCI इस पर जल्द कोई दिशा तय कर सकता है।
सिर्फ 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ बाकी
अब तक IPL 2025 में 57 मैच हो चुके हैं। सिर्फ 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ बाकी हैं। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक हैदराबाद में क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर होना था, जबकि कोलकाता को क्वालिफायर 2 और फाइनल की मेजबानी करनी थी। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता है तो जल्द ही नई तारीखों का ऐलान हो सकता है।
इतिहास में पहले भी बदले जा चुके हैं IPL के शेड्यूल
यह पहली बार नहीं है जब IPL का कार्यक्रम बदला गया हो। 2009 में लोकसभा चुनावों की वजह से टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में कराया गया था। 2020 में कोरोना के चलते इसे यूएई शिफ्ट किया गया था। 2021 में टूर्नामेंट बीच में रोका गया और बाद में फिर से शुरू किया गया। 2024 में भी लोकसभा चुनावों की वजह से IPL दो हिस्सों में खेला गया था। अब 2025 में भारत-पाक तनाव के चलते टूर्नामेंट रुका और फिर से शुरू होने की तैयारी में है।
भारत के मिसाइल हमलों के बाद हुआ था ब्लैकआउट
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इसके बाद देश के कई हिस्सों में सुरक्षा के मद्देनजर ब्लैकआउट किया गया। इसी दौरान पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को भी UAE शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन अब दोनों देशों में हालात संभलते दिख रहे हैं।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |