आईपीएल 2025 के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को मजबूती दे दी है। इस जीत के साथ पंजाब ने 12 मैचों में 8वीं जीत दर्ज की और अब उसके 17 पॉइंट हो चुके हैं। राजस्थान की हालत खराब होती जा रही है क्योंकि यह उसकी 13 मैचों में 10वीं हार रही।
पंजाब की पारी की शुरुआत में लड़खड़ाया टॉप ऑर्डर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 34 रन पर टीम तीन विकेट गंवा चुकी थी। ओपनर प्रियांश आर्य सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं डेब्यू कर रहे मिचेल ओवेन बिना खाता खोले लौटे। प्रभसिमरन सिंह भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
नेहाल वढेरा और श्रेयस ने संभाली पारी
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद नेहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को पटरी पर लाया। श्रेयस ने 25 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे। इसके बाद नेहाल ने शशांक सिंह के साथ 58 रनों की अहम साझेदारी की।
नेहाल वढेरा की धमाकेदार फिफ्टी और शशांक की शानदार फिनिशिंग
नेहाल ने 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और कुल 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके आउट होने के बाद शशांक सिंह ने कमाल का फिनिश किया। शशांक ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए और उमरजई के साथ मिलकर 60 रन की साझेदारी की। पंजाब ने 5 विकेट पर 219 रन बनाए।
राजस्थान की तूफानी शुरुआत के बाद ढह गई उम्मीदें
220 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत जबरदस्त रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 4.5 ओवर में 76 रन जोड़ दिए। 14 साल के वैभव ने महज 15 बॉल में 40 रन बना दिए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि उन्होंने कोई रन दौड़कर नहीं बनाया। वैभव को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ हरप्रीत बराड़ ने आउट किया, जिसने राजस्थान की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।
हरप्रीत बराड़ बने मैच के गेमचेंजर
वैभव को आउट करने के बाद हरप्रीत ने यशस्वी जायसवाल (50 रन) और रियान पराग को भी चलता किया। यशस्वी ने 25 बॉल में 50 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन लय में दिख रहे थे, लेकिन उमरजई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे। आखिरी ओवरों में राजस्थान लड़खड़ा गई और 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |