आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स जहां टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं पंजाब किंग्स के पास आज का मैच जीतकर प्लेऑफ में एंट्री लेने का बड़ा मौका है। राजस्थान की टीम में आज युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। टीम की कप्तानी रियान पराग के हाथों में है।
हालांकि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी टीम अब सिर्फ सम्मान के लिए खेलेगी। दूसरी ओर, पंजाब की टीम पूरे जोश में है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम अब तक कई करीबी मुकाबले जीत चुकी है। आज का मैच जीतने के बाद पंजाब के 14 पॉइंट हो जाएंगे, जिससे उनका प्लेऑफ टिकट पक्का हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब की ताकत
राजस्थान की टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज हैं। गेंदबाज़ी में थीक्शाना, वानिंदु हसरंगा और युधवीर सिंह अहम रोल निभा सकते हैं। पंजाब किंग्स की ताकत उसका बैलेंस है। शशांक सिंह और स्टोइनिस मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं, जबकि गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह से उम्मीदें होंगी।
दूसरा मुकाबला: दिल्ली और गुजरात की भिड़ंत से तय होगा प्लेऑफ का समीकरण
शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं और टीम में फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी दिन मैच पलट सकते हैं।
गुजरात की टीम में कप्तान शुभमन गिल, राशिद खान और जोस बटलर जैसे मैच विनर हैं। अगर गुजरात आज का मैच जीत जाती है, तो उसका नेट रन रेट सुधारने के साथ प्लेऑफ की राह आसान हो सकती है।
दिल्ली और गुजरात की टीम और रणनीति
दिल्ली की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुस्ताफिजुर रहमान अहम भूमिका में होंगे। गुजरात के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा है। हारने की सूरत में टीम बाहर हो सकती है। ऐसे में शुभमन गिल और राशिद खान को बड़ा रोल निभाना होगा।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |