23 मई को लखनऊ में हुए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 232 रन का बड़ा टारगेट मिला था, जिसे टीम पूरा नहीं कर सकी। बैंगलोर की पूरी टीम 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर आउट हो गई और मुकाबला 42 रनों से गंवा बैठी।
हैदराबाद की तेज शुरुआत और ईशान किशन की तूफानी पारी
टॉस हारने के बावजूद हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। हालांकि दोनों जल्दी आउट हो गए, मगर इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए 48 गेंदों पर 94 रन जड़े। किशन की इस ताबड़तोड़ पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में उन्होंने पैट कमिंस के साथ मिलकर नाबाद 43 रन की साझेदारी कर टीम को 231 रन तक पहुंचा दिया।
बैंगलोर की पारी में विराट-साल्ट की तेज शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत धमाकेदार रही। विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि साल्ट ने 32 गेंदों पर 62 रन ठोके। इन दोनों के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया और टीम की रन गति धीमी होती चली गई।
रजत पाटीदार के रनआउट से मैच पलटा
आरसीबी की हालत तब बिगड़ी जब रजत पाटीदार 44 रनों की साझेदारी के बाद 15.3 ओवर में रन आउट हो गए। इसके बाद ईशान मलिंगा ने एक ही ओवर में रोमारियो शेफर्ड को भी आउट किया और हैदराबाद ने खेल पर पूरी तरह से पकड़ बना ली।
प्लेऑफ से पहले SRH की विदाई, RCB टॉप-2 में बरकरार
इस सीजन में हैदराबाद की ये 13 में 5वीं जीत रही, लेकिन प्लेऑफ की रेस से वो पहले ही बाहर हो चुकी थी। वहीं, ये बैंगलोर की 13 मैचों में 4वीं हार रही, जो 17 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है और पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |