आईपीएल 2025 में आज डबल हेडर मुकाबले होंगे. पहला मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली के बीच खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. दूसरा मैच राजस्थान और लखनऊ की टीम के बीच जयपुर में खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस रिपोर्ट में जानें कौन किस पर भारी रहेगा.
पहला मुकाबला: गुजरात बनाम दिल्ली – टॉप पोजिशन की जंग
आईपीएल 2025 में आज का पहला मैच गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दांव सिर्फ दो पॉइंट का नहीं है, बल्कि तालिका में टॉप पर पहुंचने का है। फिलहाल दिल्ली 10 पॉइंट्स के साथ नंबर 1 पर है, जबकि गुजरात 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। यानी जीतने वाली टीम सीधा नंबर 1 बन जाएगी। दोनों टीमों की नज़रें इस मौके को भुनाने पर हैं।
स्टार्क की घातक गेंदबाज़ी बनी दिल्ली की ताकत
दिल्ली कैपिटल्स की जीत में मिचेल स्टार्क की गेंदबाज़ी सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। पिछले मैच में उन्होंने राजस्थान को सुपर ओवर में धूल चटाई थी। स्टार्क ने ना सिर्फ यॉर्कर से बल्लेबाज़ों को छकाया, बल्कि सुपर ओवर भी खुद फेंक कर दिल्ली को जीत दिलाई। आईपीएल में अब तक 10 विकेट लेकर वो दिल्ली की पेस यूनिट को लीड कर रहे हैं। उनके साथ मुकेश कुमार और मोहित शर्मा की जोड़ी भी असरदार रही है।
गुजरात का टॉप ऑर्डर बना है मजबूत दीवार
गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने अब तक शानदार बल्लेबाज़ी की है। इन तीनों की वजह से गुजरात का मिडिल ऑर्डर अब तक टेस्ट नहीं हुआ है। लेकिन जैसे ही लखनऊ के खिलाफ टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हुआ, मिडिल ऑर्डर बिखर गया। दिल्ली की गेंदबाज़ी अगर शुरू में झटका दे देती है, तो गुजरात की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सिराज का कहर जारी, दिल्ली के ओपनर्स पर नजर
दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज ने इस सीजन में खुद को पूरी तरह से रीडीमेंशन मोड में ला दिया है। सिराज ने अब तक 8.5 की इकोनॉमी से 10 विकेट लिए हैं और पावरप्ले में तो वो ख़ास तौर पर खतरनाक साबित हुए हैं। आज उनका सामना दिल्ली के ओपनर्स जैक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल से होगा, जो इस वक्त अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। अगर ये दोनों जल्दी आउट हो गए, तो केएल राहुल और करुण नायर को टीम को संभालना पड़ेगा।
दूसरा मैच राजस्थान और लखनऊ के बीच
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच होगा. राजस्थान की हालत अब तक कुछ खास नहीं रही है। 7 में से सिर्फ 2 मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। तीन लगातार हार के बाद अब संजू सैमसन की टीम को हर हाल में जीत की ज़रूरत है। शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में यह टीम वापसी की कोशिश में होगी।
दिल्ली के खिलाफ हार का घाव अभी ताज़ा है
राजस्थान को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। मैच कांटे का रहा, लेकिन आखिर में जीत दिल्ली की झोली में गई। अब टीम ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी, जो इस वक्त 7 में से 4 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है।
बल्लेबाज़ी में लगातार गिरावट चिंता की बात
राजस्थान की सबसे बड़ी दिक्कत उसकी बल्लेबाज़ी है। टॉप ऑर्डर शुरुआत नहीं दे पा रहा और मिडिल ऑर्डर पर दबाव में प्रदर्शन करना मुश्किल हो रहा है। यशस्वी जायसवाल ने ज़रूर हाल ही में दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों का हाल खराब है। संजू सैमसन की फिटनेस भी सवालों के घेरे में रही, लेकिन उन्होंने खुद कहा है कि अब वह पूरी तरह फिट हैं।
लखनऊ की ताकत बन सकते हैं मयंक यादव
लखनऊ के गेंदबाज़ों में मयंक यादव की वापसी की चर्चा है। अगर वह फिट होकर मैदान में उतरते हैं, तो राजस्थान की बल्लेबाज़ी और मुश्किल में आ सकती है। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई और आवेश खान जैसे गेंदबाज़ भी लय में हैं। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर की फॉर्म में वापसी थोड़ी राहत की बात है, लेकिन बाकी गेंदबाज़ों ने अब तक निराश ही किया है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |