मार्च में कई अहम बदलाव हुए हैं। अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹6 बढ़ गई है, जबकि म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स में नॉमिनी की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट में नया बदलाव आया है।
आज से मार्च महिना शुरू हो गया है, इसके साथ ही आमजन से जुड़ी कुछ बातों में अहम बदलाव हुए हैं। शनिवार से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं हालाकि घरेलू सिलेंडर के दाम पर कोई असर नहीं हुआ है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹6 महंगी हो गई। अब म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स में एक निवेशक द्वारा 10 नॉमिनी बनाए जा सकते हैं। जानिए, और क्या क्या बदलाव किए गए हैं।
1. घरेलू सिलेंडर पर कोई असर नहीं
मार्च से शुरू होकर, 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹6 का इजाफा हो गया है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹1803 हो गई है, जो पहले ₹1797 थी। अन्य शहरों जैसे कोलकाता में ₹1913 और मुंबई में ₹1755.50 हो गई है। हालांकि, 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 के दाम पर मिलेगा।
2. म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट्स में अब 10 नॉमिनी बना सकते हैं
अब म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स में एक निवेशक 10 नॉमिनी बना सकता है। यह बदलाव सेबी द्वारा किया गया है, जिसका उद्देश्य बिना क्लेम किए गए एसेट्स को कम करना और निवेशकों के फंड्स के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
3. इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट में नया बदलाव
बीमा पॉलिसी खरीदने पर अब ग्राहक को पहले प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा। बीमा-ASBA नामक नई सुविधा के तहत, ग्राहक का बैंक अकाउंट पहले ब्लॉक किया जाएगा। केवल तभी पैसा कटेगा जब बीमा कंपनी पॉलिसी को मंजूरी देगी। यदि आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो पैसा खाते में सुरक्षित रहेगा और अनब्लॉक हो जाएगा।
4. पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए KYC अपडेट जरूरी
अगर आपके पास पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और आपने 2 साल से ज्यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं किया है, तो आपका खाता डी-एक्टिवेट हो सकता है। बैंक ने अपने ग्राहकों से KYC अपडेट कराने की अपील की है ताकि उनका खाता एक्टिव रहे।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
मार्च 1 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर के दाम पर बिक रहे हैं। वहीं, मुंबई में पेट्रोल ₹103.44 और डीजल ₹89.97 प्रति लीटर मिल रहे हैं।