मार्च 2025 हिन्दू कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण त्यौहार और व्रत हैं, जिन्हें पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसी महीने में राजस्थान का प्रसिद्ध गणगौर फेस्टिवल भी मनाया जाएगा।
नई दिल्ली. मार्च 2025 हिन्दू कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण त्यौहार और व्रत हैं, जिन्हें पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस महीने के दौरान विशेष रूप से चैत्र नवरात्रि, होली, गणगौर पूजा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मार्च में आने वाली विभिन्न तिथियां जैसे रामकृष्ण जयंती, शिवजी जयंती, और पापमोचनी एकादशी धार्मिक महत्व रखती हैं। जानिए, मार्च 2025 के हिन्दू पंचांग और त्यौहारों की पूरी जानकारी।
मार्च 2025 के प्रमुख व्रत और त्यौहार
मार्च 2025 में विभिन्न धार्मिक अवसरों पर व्रत और पूजा का आयोजन होगा। खास तौर पर इस महीने सभी लोग होली के रंगों में डूबे रहेंगे। इस दौरान आठ मार्च को महिला दिवस भी मनाया जाएगा। वहीं प्रसिद्ध गणगौर फेस्टिवल भी इसी महिने आएगा। महिने के आखिरी में भारतीय नववर्ष भी शुरू होगा।
- 01 मार्च: चंद्र दर्शन, रामकृष्ण जयंती, फुलेरा दूज
- 03 मार्च: वरद चतुर्थी, सोमवार व्रत
- 06 मार्च: रोहिणी व्रत
- 07 मार्च: दुर्गाष्टमी व्रत, होलाष्टक
- 08 मार्च: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
- 10 मार्च: गोविंद द्वादशी, आमलकी एकादशी
- 11 मार्च: भौम प्रदोष व्रत
- 13 मार्च: होलिका दहन, पूर्णिमा व्रत
- 14 मार्च: होली, मीन संक्रांति, चैतन्य महाप्रभु जयंती
- 15 मार्च: गणगौर व्रत प्रारंभ
- 17 मार्च: शिवजी जयंती
- 19 मार्च: रंग पंचमी
- 22 मार्च: कालाष्टमी, शीतला अष्टमी, हिन्दू नववर्ष
- 25 मार्च: पापमोचनी एकादशी
- 30 मार्च: चंद्र दर्शन, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, वसंत ऋतु