भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दोहा डायमंड लीग 2025 में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का थ्रो किया, जो अब भारत का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बन गया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय एथलीट ने भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है।
इस इवेंट को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था क्योंकि यह साल के अंत में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी का अहम हिस्सा था। नीरज ने साबित किया कि वह ना सिर्फ तैयार हैं, बल्कि इतिहास गढ़ने के मूड में भी हैं।
हर थ्रो में दिखा आत्मविश्वास और क्लास
नीरज चोपड़ा का पहला अटेम्प ही धमाकेदार रहा—88.44 मीटर। दूसरे प्रयास में फाउल हुआ लेकिन तीसरे अटेम्प ने खेल की पूरी दिशा ही बदल दी। 90.23 मीटर का थ्रो करते हुए नीरज ने खुद को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
चौथे थ्रो में भले ही वो 80.56 मीटर पर रुके हों, लेकिन तब तक उनका नाम टॉप पर दर्ज हो चुका था। मुकाबले में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 89.06 मीटर के थ्रो के साथ उन्हें चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन नीरज का रिकॉर्ड थ्रो सब पर भारी पड़ा।
नीरज चोपड़ा के प्रयास:
- पहला प्रयास: 88.44 मीटर
- दूसरा प्रयास: फाउल
- तीसरा प्रयास: 90.23 मीटर
- चौथा प्रयास: 80.56 मीटर
- पांचवां प्रयास: फाउल
- छठा प्रयास: 88.20 मीटर
किशोर जेना के प्रयास:
- पहला प्रयास: 68.07 मीटर
- दूसरा प्रयास: 78.60 मीटर
- तीसरा प्रयास: फाउल
- चौथा प्रयास: 74.80 मीटर
- पांचवां प्रयास: 77.28 मीटर
- छठा प्रयास: —
सभी 11 खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो:
क्रम | खिलाड़ी (देश) | बेस्ट थ्रो (मीटर) |
---|---|---|
1 | जूलियन वेबर (जर्मनी) | 91.06 |
2 | नीरज चोपड़ा (भारत) | 90.23 |
3 | एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) | 85.64 |
4 | केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) | 84.65 |
5 | मोहम्मद हुसैन अहमद समेह (मिस्र) | 79.42 |
6 | ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड) | 79.61 |
7 | जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य) | 79.06 |
8 | किशोर जेना (भारत) | 78.60 |
9 | जूलियस येगो (केन्या) | 78.52 |
10 | रोड्रिक जी. डीन (जापान) | 76.49 |
11 | मैक्स डेहनिंग (जर्मनी) | 74.00 |
देखें वीडियो
90 मीटर क्लब में एंट्री! 🇮🇳
— National Breaking (@nbhindi_) May 16, 2025
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर भाला फेंककर इतिहास रच दिया। बना नया नेशनल रिकॉर्ड!
पूरा अपडेट 👉 https://t.co/zT73AFT8WH#NeerajChopra #DiamondLeague2025 #JavelinThrow #TeamIndia @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/1IF1yseLxN
जेना का संघर्ष, नीरज का प्रभुत्व
इस मुकाबले में भारत के एक और खिलाड़ी किशोर जेना ने भी हिस्सा लिया। हालांकि उनका बेस्ट थ्रो 78.60 मीटर रहा और वो आठवें स्थान पर रहे। नीरज के मुकाबले उनका प्रदर्शन फीका रहा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय उपस्थिति मजबूत बनी रही।
दोहा डायमंड लीग में टॉप थ्री पर रहा भारत
नीरज के 90.23 मीटर थ्रो ने उन्हें पहले स्थान पर रखा। जर्मनी के वेबर 89.06 मीटर के साथ दूसरे और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। डायमंड लीग में पहले स्थान पर रहने वाले एथलीट को 8 अंक मिलते हैं, जो नीरज के फाइनल में जगह पक्की करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अब निगाहें ज्यूरिख फाइनल पर
डायमंड लीग 2025 का समापन इस साल 27-28 सितंबर को ज्यूरिख फाइनल में होगा। नीरज का यह प्रदर्शन उन्हें सीज़न के बाकी इवेंट्स में एक मजबूत दावेदार बनाता है।

- भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का भाला फेंककर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
- यह पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने जैवलिन थ्रो में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है।
- नीरज का यह थ्रो तीसरे अटेम्प्ट में आया, जिससे वह प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे।
- मुकाबले में जर्मनी के जूलियन वेबर 89.06 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे।
- यह प्रदर्शन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 और ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल की तैयारी में नीरज को बढ़त दिलाता है।