दिल्ली कैपिटल्स इस सीज़न में भले कुछ मुकाबले जीती हो, लेकिन प्लेऑफ की होड़ से अब टीम बाहर हो चुकी है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 13 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें पायदान पर है। ऐसे में आज का मुकाबला सिर्फ सम्मान बचाने का है।
पंजाब का फॉर्म और आत्मविश्वास टॉप पर
दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने इस सीज़न में जबरदस्त खेल दिखाया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अब तक 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 17 अंकों के साथ टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में आज जीत से उनका आत्मविश्वास और मज़बूत होगा।
पिच रिपोर्ट: जयपुर की पिच पर गेंदबाज़ों की चलेगी
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर की पिच बल्लेबाज़ों के लिए बहुत मुफीद नहीं मानी जाती। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन रहता है और आमतौर पर जो टीम टॉस जीतती है, वो पहले गेंदबाज़ी का फैसला करती है। आज भी टॉस अहम रोल निभा सकता है।
प्लेइंग 11 में कौन-कौन मैदान में उतर सकता है?
PBKS की संभावित प्लेइंग 11 में प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (WK), मिचेल ओवेन, नेहल वढ़ेरा, श्रेयस अय्यर (C), शशांक सिंह, उमरजई, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, और चहल शामिल हो सकते हैं।
DC की संभावित प्लेइंग 11 में केएल राहुल, डु प्लेसिस (C), पोरेल (WK), रिजवी, निगम, स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, और मुकेश कुमार को मौका मिल सकता है।
मैच प्रेडिक्शन: कौन बनेगा हीरो, कौन लेगा विकेट?
अगर बल्लेबाज़ी की बात करें तो दिल्ली के केएल राहुल इस मैच में टॉप स्कोरर हो सकते हैं। राहुल ने इस सीज़न में एक शानदार शतक भी ठोका है। वहीं गेंदबाज़ी में पंजाब के हरप्रीत बरार पर नजरें रहेंगी, जिन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट चटकाए थे।
मैच जीत की संभावना: स्कोर के हिसाब से कौनसी टीम हावी रहेगी
अगर पंजाब टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करती है और दिल्ली 180-200 रन बना लेती है, तो भी पंजाब के जीतने की संभावना ज्यादा है। दूसरी तरफ अगर दिल्ली टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाज़ी करने भेजती है और पंजाब 180-200 रन बनाती है, तो दिल्ली भी वापसी कर सकती है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |