रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने टॉस हारने के बावजूद पहले बैटिंग करते हुए धुआंधार शुरुआत की। विराट कोहली और बेथेल ने पावरप्ले में गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। बेथेल ने 33 गेंदों पर 55 रन बनाए, वहीं कोहली ने सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। कोहली की पारी 33 गेंदों पर 62 रन की रही जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
हालांकि मिडल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका। पड्डिकल 17 और पाटीदार सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन शेफर्ड ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर मैच का रुख पलट दिया। खलील के एक ओवर में 33 रन ठोकते हुए शेफर्ड ने 14 गेंद में 53 रनों की पारी खेली और RCB ने 214 रन का विशाल लक्ष्य CSK को दिया।
CSK की ठोस शुरुआत, फिर लड़खड़ाई बल्लेबाज़ी
214 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बढ़िया रही। आयुष म्हात्रे और रसीद ने पहले 5 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 51 रन जोड़ दिए। मगर पांचवें ओवर में रसीद 14 रन बनाकर आउट हो गए और अगले ओवर में सैम करन भी 5 रन पर चलते बने।
इसके बाद आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला और सिर्फ 25 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। उनका साथ देने आए रविंद्र जडेजा ने भी कमाल की बैटिंग की और 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच 114 रन की साझेदारी हुई, जिसने RCB की चिंता बढ़ा दी थी।
आखिरी ओवर का रोमांच: धोनी से उम्मीदें, मगर चूक गए
17वें ओवर में आयुष म्हात्रे 94 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अगले ही बॉल पर ब्रेविस भी पवेलियन लौटे। अब मैदान पर आए धोनी और जडेजा ने उम्मीदें जगा दीं। आखिरी ओवर में CSK को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे।
धोनी ने एक छक्का मारा लेकिन अगली बॉल पर आउट हो गए। शिवम दुबे ने एक नो बॉल पर छक्का लगाया जिससे आखिरी बॉल पर सिर्फ 4 रन की जरूरत रह गई। लेकिन जडेजा रन नहीं निकाल सके और CSK मुकाबला 2 रन से हार गई।
RCB की जीत से हिली पॉइंट्स टेबल, टॉप पर पहुंची टीम
इस जीत के साथ RCB ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली। कोहली, शेफर्ड और गेंदबाज़ों के शानदार तालमेल ने टीम को एक अहम जीत दिलाई। वहीं CSK की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में थोड़ा पिछड़ती दिख रही है।
जडेजा की पारी गई बेकार, 77 रन पर रहे नाबाद
रविंद्र जडेजा ने आखिरी तक संघर्ष किया। उन्होंने 45 गेंदों में 77 रन बनाए जिसमें कई खूबसूरत शॉट्स शामिल थे। लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। आयुष म्हात्रे की 94 रनों की पारी भी बेकार गई क्योंकि आखिरी में टीम संतुलन खो बैठी।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |