रविवार, जून 15, 2025
spot_img
होमटॉप न्यूजसपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी तय, लखनऊ में होगी...

सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी तय, लखनऊ में होगी सगाई

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो चुकी है। दोनों 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले 8 जून को लखनऊ के एक होटल में दोनों की रिंग सेरेमनी होने जा रही है। इस खास मौके पर परिवार के लोग और नजदीकी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।

जनवरी में हुई थी सगाई की बात पक्की

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिश्ते की शुरुआत इसी साल जनवरी में हुई थी। तब दोनों परिवारों ने मिलकर रोका की रस्म निभाई थी। अब इसी रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सगाई और फिर शादी में बदला जा रहा है। रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज संसद में मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रतिनिधि हैं।

25 साल की उम्र में बनी थीं सांसद

प्रिया सरोज भारत की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीपी सरोज को हराकर मछलीशहर सीट पर जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के वक्त उनकी उम्र सिर्फ 25 साल 6 महीने और 12 दिन थी। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था।

दिल्ली से की पढ़ाई, पिता भी रह चुके हैं सांसद

प्रिया की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और फिर एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एलएलबी की डिग्री ली। उनके पिता तूफानी सरोज खुद भी राजनीति में सक्रिय हैं और तीन बार सांसद रह चुके हैं। अभी वो केराकत से विधायक हैं।

सहेली के पिता ने कराई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, प्रिया सरोज की एक करीबी सहेली के पिता खुद क्रिकेटर रहे हैं और उन्हें रिंकू सिंह से अच्छी जान-पहचान थी। उन्होंने ही प्रिया और रिंकू की पहली मुलाकात कराई थी, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ता आगे बढ़ा और अब शादी की तारीख भी तय हो चुकी है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर को होगी।
  2. 8 जून को लखनऊ के होटल में रिंग सेरेमनी रखी गई है।
  3. जनवरी 2025 में दोनों का रोका हो चुका है, अब सगाई और शादी तय है।
  4. प्रिया भारत की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं, जिन्होंने मछलीशहर से जीत हासिल की।
  5. प्रिया और रिंकू की मुलाकात एक सहेली के पिता के जरिए हुई थी, जो खुद क्रिकेटर रह चुके हैं।
अन्य खबरें