टाटा आईपीएल 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. डबल हेडर का रोमांच प्लेऑफ की स्थिति साफ कर देगा. पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला पंजाब और लखनऊ की टीम के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. बाकि तीन टीमों की नजर प्लेऑफ पर रहेगी. जानें कौन सी टीम किस पर भारी पड़ेगी.
कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला
Kolkata Knight Riders के लिए आईपीएल का यह दौर अब करो या मरो वाला हो गया है। टीम को लीग स्टेज में अब चार मुकाबले खेलने हैं, और अगर केकेआर ये सभी मैच जीत लेता है, तो उसके 17 अंक हो जाएंगे जिससे टॉप-4 में पहुंचने की पूरी उम्मीद बनी रहेगी। रविवार को उसका सामना राजस्थान रॉयल्स से है, फिर बुधवार को अपने होम ग्राउंड ईडेन गार्डंस पर चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। बाकी दो मुकाबले 10 और 17 मई को हैदराबाद और बैंगलोर के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर होंगे।
राजस्थान और चेन्नई के खिलाफ घर में दो अहम मैच
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमें इस सीज़न में खास कमाल नहीं कर पाईं हैं और लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में दोनों टीमों पर हार-जीत का उतना दबाव नहीं होगा, जिससे केकेआर के लिए खतरा और बढ़ गया है। बगैर दबाव के खेलने वाली टीम अक्सर उलटफेर कर देती है। इसलिए कोलकाता को अब घर में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
ईडेन गार्डंस की पिच बन रही है सिरदर्द
ईडेन गार्डंस एक वक्त में केकेआर का किला था लेकिन इस सीजन वहां सब उल्टा हो गया है। अब तक कोलकाता ने वहां पांच में से सिर्फ एक मैच जीता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। सबसे बड़ी दिक्कत टीम की स्पिन बॉलिंग है, जो ईडेन की उछाल को पढ़ नहीं पा रही। बल्लेबाजों की बात करें तो न तो आक्रामकता दिख रही है, न ही कोई लंबी पारियां सामने आ रही हैं।
रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर पर होंगी निगाहें
पिछले सीजन की सनसनी रिंकू सिंह इस बार अब तक आठ पारियों में सिर्फ 169 रन बना सके हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सात पारियों में 143 रन बनाए हैं लेकिन स्ट्राइक रेट ठीक-ठाक है। सबसे बड़ी चिंता वेंकटेश अय्यर हैं, जिन्हें 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और उप कप्तान भी बनाया गया, लेकिन वो 10 मैचों में सिर्फ 142 रन बना पाए हैं। ऐसे में कोलकाता को उनसे जल्दी सुधार की उम्मीद है।
वैभव सूर्यवंशी से राजस्थान की उम्मीदें
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसकी हालत भी कुछ खास नहीं है। पिछले सात मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज की है। टीम की नीलामी में ली गई रणनीति अब सवालों के घेरे में है। हालांकि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया था जब उन्होंने 35 गेंद में शतक ठोक दिया। लेकिन हर मैच में उस स्तर की उम्मीद करना जायज नहीं है। फिर भी राजस्थान की यह टीम कभी भी चौंका सकती है।
कप्तान रहाणे की फिटनेस पर नजर
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भले ही टीम को कई बार संभाला है लेकिन हाल में उन्हें फील्डिंग के दौरान हाथ में चोट लगी है। उन्होंने कहा है कि वह रविवार को खेलने के लिए तैयार हैं और टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।
पंजाब की वापसी धर्मशाला में, क्या टूटेगा हार का सिलसिला?
पंजाब किंग्स ने मोहाली के बाद अब धर्मशाला में कदम रखा है, लेकिन इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने यहां अब तक 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ 5 ही जीत पाए हैं। पिछले चार में उन्हें हार मिली है और आखिरी जीत 2013 में दर्ज की थी। इस बार उन्हें तीन मुकाबले यहीं खेलने हैं और पहली टक्कर लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगी। ऐसे में पंजाब के पास अपने घरेलू मैदान पर पुराना रिकॉर्ड सुधारने का बड़ा मौका है।
लखनऊ का फॉर्म फिर डगमगाया, प्लेऑफ की रेस में दबाव बढ़ा
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस सीजन की शुरुआत में कुछ अच्छे मुकाबले जीते, लेकिन अब वो फिर हार की राह पर लौट आए हैं। पिछले चार में से तीन मैच हारकर वो अंक तालिका में नीचे खिसक चुके हैं। अब उनके पास सिर्फ चार मुकाबले बचे हैं और अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो हर एक मैच को जीतना जरूरी होगा। ऐसे में पंजाब के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा है।
लखनऊ की ताकत टॉप ऑर्डर, पर मिडिल ऑर्डर बना चिंता
लखनऊ की बल्लेबाज़ी की असली ताकत उनका टॉप ऑर्डर है, लेकिन मिडिल ऑर्डर बार-बार फेल हो रहा है। पूरन, मारक्रम या मिलर में से कोई नहीं चलता, तो टीम मुश्किल में आ जाती है। ऋषभ पंत का फॉर्म भी चिंता बढ़ा रहा है। गेंदबाज़ी में दिग्वेश राठी और मयंक यादव जैसे युवा उम्मीद जगा रहे हैं, लेकिन बाकी गेंदबाज़ों को लेकर सवाल बने हुए हैं।
धर्मशाला की पिच: रन बने तो खूब बनते हैं, लेकिन पहले बैटिंग जरूरी
धर्मशाला की पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार रही है, और यहां तीन में से दो बार 200 से ज्यादा का स्कोर बन चुका है। पिछले टी20 मुकाबले में RCB ने यहां 241 रन बना दिए थे। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी। हालांकि, मौसम सुबह-शाम बारिश के संकेत दे रहा है, लेकिन मैच के वक्त तक साफ होने की उम्मीद है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |