रविवार, जून 15, 2025
spot_img
होमटॉप न्यूज24 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, केरल में जल्दी पहुंचेगा मानसून, कई...

24 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, केरल में जल्दी पहुंचेगा मानसून, कई जिलों में लू की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को देश के 24 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक, केरल, गुजरात और गोवा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में मंगलवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी और तूफान दोनों का असर

राजस्थान में अलवर, भरतपुर सहित 16 जिलों में बारिश, जबकि जयपुर समेत 10 जिलों में लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है। मध्यप्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 40 जिलों में आंधी-बारिश और ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में लू की चेतावनी है। नौतपा की शुरुआत से पहले ही प्रदेश में मई भर बारिश का दौर जारी है।

पूर्वी राज्यों में बारिश का कहर, कई मौतें दर्ज

बिहार के पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। सुपौल में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई।
झारखंड के बोकारो में तीन की मौत बिजली गिरने से, जबकि नदी में डूबने से चार अन्य की जान गई।
महाराष्ट्र के ठाणे में एक चार मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कर्नाटक में बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। बेंगलुरु के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

केरल में मानसून की संभावित समय से पहले एंट्री

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4-5 दिन में दस्तक दे सकता है, जबकि मौसम विभाग का आधिकारिक अनुमान 27 मई है। यह 2009 के बाद पहली बार होगा जब मानसून तय तारीख से पहले आएगा। पिछले साल 30 मई को मानसून ने दस्तक दी थी।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गर्मी चरम पर, बारिश की हल्की उम्मीद

दिल्ली में मंगलवार को तापमान 41.8°C दर्ज किया गया। बुधवार को आंधी और बारिश से कुछ राहत की उम्मीद है।
हरियाणा में 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट, जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
पंजाब में बठिंडा में तापमान 45.8°C तक पहुंचा, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। राज्य के कई जिलों में तेज हवा और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

अन्य खबरें