Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजदिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना पर की चर्चा, सीएम ने ली...

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना पर की चर्चा, सीएम ने ली बजट से जुड़ी बड़ी बैठक

नेशनल ब्रेकिंग. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगामी 24 से 26 मार्च के बीच पेश होने वाले दिल्ली बजट को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक शुक्रवार दोपहर दिल्ली सचिवालय में आयोजित की गई, जिसमें बजट से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बजट आवंटन और भाजपा के संकल्प पत्र पर चर्चा

बैठक के दौरान, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को बजट की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने यह बताया कि हर विभाग में किस मद में कितने पैसे की आवश्यकता है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने के लिए बजट आवंटन पर भी चर्चा की। खासतौर पर महिला समृद्धि योजना के बारे में भी बात की गई, जिसका वादा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किया था।

महिला समृद्धि योजना और महिला दिवस पर बड़ी घोषणा

इस बीच, भाजपा सरकार शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए की पहली किस्त देने की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ मिलकर महिला समृद्धि योजना के लिए क्राइटेरिया भी तय कर लिया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और इनकम सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा।

महिला दिवस पर भाजपा का विशेष कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली में ज्वाला नेहरू स्टेडियम में भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पांडे सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना के लिए पंजीकरण की घोषणा की जा सकती है, और जेपी नड्डा महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से 2500 रुपए का चेक प्रदान कर सकते हैं।

अन्य खबरें