Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूज9 मिनट में 50 करोड़ की लूट, बिहार में आठ लुटेरों ने...

9 मिनट में 50 करोड़ की लूट, बिहार में आठ लुटेरों ने तनिष्क शोरूम लूटा

नेशनल ब्रेकिंग: बिहार के आरा शहर में स्थित Tanishq ज्वेलरी शोरूम में सोमवार को दिनदहाड़े 50 करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई। यह शोरूम शहर के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में से एक है। शादी के सीजन के चलते यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। सुबह 10:28 बजे पांच लुटेरे ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए और कुछ ही देर में पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया।

गार्ड से छीनी बंदूक, स्टाफ पर हमला

लुटेरों ने सबसे पहले दरवाजे पर खड़े गार्ड पर हमला किया और उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद शोरूम के सभी 25 कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान एक कर्मचारी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे बुरी तरह पीटा गया।

9 मिनट में 50 करोड़ की लूट

सिर्फ 9 मिनट के अंदर लुटेरों ने शोरूम से लगभग 50 करोड़ रुपये के गहने बोरियों में भर लिए। इस दौरान लुटेरे शोरूम के हर हिस्से में जाकर कीमती जेवरात इकट्ठा करते रहे। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की सारी हरकतें कैद हो गईं।

पुलिस एनकाउंटर में दो लुटेरे घायल

शोरूम के स्टाफ ने 10:31 बजे पुलिस को पहली बार कॉल किया, लेकिन पुलिस लूट खत्म होने के बाद पहुंची। इस देरी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लूट के बाद पुलिस ने हर जगह नाकेबंदी कर दी। छपरा के पास एक गांव में पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया, जहां मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल हो गए और पकड़े गए। उनके पास से लूटे गए गहनों के दो थैले बरामद किए गए। हालांकि, चार लुटेरे अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद है।

राजनीतिक बयानबाजी शुरू

इस लूटकांड की गूंज बिहार विधानमंडल तक पहुंच गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। नीतीश कुमार ने अपराधियों को जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अन्य खबरें