होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला ने धनुष की जगह पिचकारी थाम कर एक नया प्रतीक प्रस्तुत किया। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुजारियों ने बाबा महाकाल और नंदी को गुलाल से रंग दिया। ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राधा-कृष्ण की तस्वीर के साथ होली का खूबसूरत सैंड आर्ट बनाया।
अयोध्या मंदिर में विराजित रामलला सोने की पिचकारी के साथ।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF जवानों की होली
त्रिपुरा के मोहनपुर सबडिवीजन में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात BSF जवानों ने होली के रंगों के साथ जश्न मनाया। तरापुर सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाया और देशभक्ति के बीच रंगों के त्योहार का आनंद लिया।
#WATCH | Tripura | BSF personnel deployed at Tarapur under Mohanpur Subdivision (India-Bangladesh) border celebrates #Holi pic.twitter.com/bfzWRoVRvL
— ANI (@ANI) March 14, 2025
प्रयागराज में होली का रंगीन जश्न!
युवाओं ने डांस और उमंग के साथ मनाया रंगों का त्योहार।
#WATCH | Uttar Pradesh | Youth in Prayagraj dance in festive mood as they celebrate the festival of colours – #Holi pic.twitter.com/FakG68Iicb
— ANI (@ANI) March 14, 2025
संभल में मस्जिद के सामने जुलूस, यूपी में सुरक्षा कड़ी
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में लोग खुशी से झूमते हुए डीजे पर नाचते हुए जुलूस निकाल रहे हैं। मस्जिदों के सामने से शांतिपूर्वक जुलूस निकाले जाने की खबरें आई हैं, जबकि कई स्थानों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रंगों से बचाव के लिए मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जा रहा है। बरेली, शाहजहांपुर और संभल जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत विशेष प्रबंध किए गए हैं।
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजाया ढोल
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh tries hands on a drum at the #Holi celebration at his residence in Delhi. pic.twitter.com/PFeaRiXPZA
— ANI (@ANI) March 14, 2025
जयपुर में रंगों का अंतरराष्ट्रीय उत्सव!
जयपुर के लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी होली का जमकर आनंद लिया।
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने मनाई होली
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मनाई होली
मंत्री चिराग पासवान ने कहा- ‘ये त्योहार सभी भेदभाव भुलाकर गले लगाने का है’। बिहार चुनाव पर बोले- ‘नवंबर में NDA के रंग में रंगेगा बिहार
लखनऊ में होली और जुम्मा नमाज के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
BSF जवानों की होली, देशभर में उत्सव का माहौल
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भी सीमा पर अपनी होली मनाई। सुरक्षा के बीच जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया, जिससे उत्सव का माहौल बना। देश के विभिन्न हिस्सों में होली का त्योहार भाईचारे और प्रेम का प्रतीक बनकर मनाया जा रहा है।
कोलकाता में ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाई होली!
रंगों के संग खुशी और समावेशिता का खूबसूरत जश्न।
श्रीनगर में SSB जवानों ने मनाई होली!
रंगों के त्योहार में देशभक्ति और उल्लास का अनोखा संगम।
शिमला में होली का जश्न!
हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं ने मनाया रंगों का त्योहार।
हावड़ा के श्री श्याम मंदिर, घुसुरी में उमड़ा होली का हुजूम!
अहमदाबाद के स्वामीनारायण मंदिर में होली
दिल्ली में होली का रंग!
दिल्ली में होली का रंग! बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने अपने निवास पर मनाया होली का जश्न।