हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर रात तीन बदमाशों ने पटौदी-कुलाना रोड पर स्थित झोपड़ी होटल के मालिक पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त होटल में ज्यादा भीड़ नहीं थी। बदमाशों ने मौका पाकर सीधा निशाना साधा और मालिक को गोली मार दी।
गुरुग्राम जमीन घोटाले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को वह लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे। खास बात ये रही कि इस बार उन्हें छोड़ने खुद प्रियंका गांधी ED कार्यालय तक आईं।
हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 16 अप्रैल की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसमी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हरियाणा दौरे के तहत सोमवार सवेरे हिसार पहुंचे। उन्होंने हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने नए टर्मिनल भवन का भी शिलान्यास किया, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर इलाके के नवादा गांव में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टेंट वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से भी साफ देखा जा सकता था।
हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पल्ला थाना क्षेत्र के दीपावली एनक्लेव में एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाले 2 साल के बच्चे नीतिश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों से हुई बारिश का असर अब देखने को मिल रहा है। इस बारिश ने प्रदेश के तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे गर्मी से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जहां पहले हरियाणा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, अब यह 36.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो लगभग 6 डिग्री की गिरावट को दर्शाता है।
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बीती रात सवा ग्यारह बजे एक पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो बदमाश बड़ी वारदात करने की फिराक में हैं।
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही राज्य के कई इलाकों में पेयजल संकट बढ़ने लगा है। रविवार को भिवानी के दादरी गेट क्षेत्र में स्थित ढाणा रोड पर पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार 10 दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
हरियाणा के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें से भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद, कुरुक्षेत्र, झज्जर और कैथल में भारी बारिश और तेज आंधी के पूर्वानुमान के चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।