हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्मनगरी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को विश्वभर में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सेक्टर 31 स्थित रहेजा अटलांटिक सोसाइटी के एक फ्लैट से 25 लाख रुपए पार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब फ्लैट मालिक तारिक हुसैन ने अपनी तिजोरी खोली और देखा कि उसमें रखे ₹25 लाख नकद गायब हैं। मामले में फ्लैट मालिक ने घर के एक नौकर रमेश पर चोरी का संदेह जताया है।
पेरू के लीमा में चल रहे ISSF विश्व कप 2025 में भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा।
हरियाणा के जींद जिले के उचाना कस्बे में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती के अवसर पर रविवार को राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शनिवार और रविवार के लिए मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
हरियाणा में गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज आंधी और बारिश ने मुसीबतें भी साथ ला दीं। शुक्रवार देर रात आए तूफान ने हिसार, सिरसा, झज्जर, कैथल और कुरुक्षेत्र जैसे कई जिलों में तबाही मचा दी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में राज्य की स्कूल शिक्षा प्रणाली को अब योग के माध्यम से और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्रों को नियमित योग सिखाने के लिए 'योग सहायकों' की नियुक्ति की जाएगी।
हरियाणा में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 2–3 डिग्री ज्यादा है।
हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) ने पीजीआईएमएस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (PGIDS) में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 175 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर रात तीन बदमाशों ने पटौदी-कुलाना रोड पर स्थित झोपड़ी होटल के मालिक पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त होटल में ज्यादा भीड़ नहीं थी। बदमाशों ने मौका पाकर सीधा निशाना साधा और मालिक को गोली मार दी।
गुरुग्राम जमीन घोटाले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को वह लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे। खास बात ये रही कि इस बार उन्हें छोड़ने खुद प्रियंका गांधी ED कार्यालय तक आईं।
हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 16 अप्रैल की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसमी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।