Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजहरियाणा पहुंचे एलन मस्क के पिता: ‘मेक इन इंडिया’ से हुए प्रभावित,...

हरियाणा पहुंचे एलन मस्क के पिता: ‘मेक इन इंडिया’ से हुए प्रभावित, बोले- भारत की ग्रीन एनर्जी सोच वाकई इनक्रेडिबल

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं और हरित ऊर्जा को लेकर भारत में हो रहे काम से बेहद प्रभावित नजर आए। मंगलवार को वो हरियाणा के सोनीपत जिले में एक प्रमुख सोलर एनर्जी प्लांट पहुंचे। यहां उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बन रहे सोलर पैनल्स और ईवी चार्जिंग उत्पादों को करीब से देखा और समझा। प्लांट की तकनीक, कार्यप्रणाली और भारत की ऊर्जा नीति से वह इतने प्रभावित हुए कि इसे ‘इनक्रेडिबल’ बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रीन एनर्जी पॉलिसी की तारीफ की और कहा कि भारत सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।

सोनीपत के प्लांट में दिखी भारत की ग्रीन टेक ताकत

हरियाणा के सोनीपत के साफियाबाद गांव में बने सर्वोटेक ग्रीन टेक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा एरोल मस्क ने किया। ये प्लांट सोलर एनर्जी और ईवी चार्जिंग से जुड़ी टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। मस्क ने यहां बने सोलर इनवर्टर, रूफटॉप पैनल और ईवी चार्जिंग इक्विपमेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने समझा कि ये उपकरण कैसे घरों, ऑफिसों और स्कूलों में लगते हैं और पर्यावरण को फायदा पहुंचाते हैं।

भारत के विजन को बताया प्रेरणादायक

एरोल मस्क ने मीडिया से बातचीत में भारत की अक्षय ऊर्जा नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ने जिस तरह से सौर और ऑप्शनल एनर्जी की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, वो आने वाले वक्त में दुनिया के लिए मिसाल बनेंगे। मस्क के मुताबिक भारत में हो रही तकनीकी प्रगति और ग्रीन टेक इनोवेशन काफी भरोसेमंद हैं।

रमन भाटिया ने बताया मिशन ‘ग्रीन इंडिया’ का लक्ष्य

सर्वोटेक के एमडी रमन भाटिया ने कहा कि एरोल मस्क जैसे वैश्विक ऊर्जा विशेषज्ञ का भारत आना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि सर्वोटेक का लक्ष्य भारत को ग्रीन टेक और ईवी प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट हब बनाना है। रमन भाटिया ने कहा कि भारत को तेजी से ग्रीन एनर्जी की तरफ बढ़ना होगा ताकि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरे टाले जा सकें।

पीएम मोदी की नीतियों को बताया मजबूती देने वाला कदम

रमन भाटिया ने बताया कि भारत सरकार की ग्रीन एनर्जी नीतियों की वजह से ही आज देश में सौर ऊर्जा तेजी से अपनाई जा रही है। उन्होंने इंदौर और जयपुर जैसे शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जिस तरह सोलर पावर का उपयोग हो रहा है, अगर वही मॉडल पूरे देश में अपनाया जाए तो न सिर्फ प्रदूषण घटेगा बल्कि भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।

भारत में और निवेश को मिल सकता है बल

एरोल मस्क की इस यात्रा को भारत के ग्रीन टेक क्षेत्र में विदेशी निवेश की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उनका दौरा भारत की तकनीकी क्षमता और उत्पादन व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर पेश करता है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. एलन मस्क के पिता एरोल मस्क पहुंचे सोनीपत, सर्वोटेक सोलर प्लांट का दौरा किया।
  2. ‘मेक इन इंडिया’ और भारत की सौर नीति को बताया “इनक्रेडिबल”, तकनीक से हुए प्रभावित।
  3. प्लांट में बनाए जा रहे इनवर्टर, पैनल और ईवी चार्जिंग सिस्टम को करीब से समझा।
  4. सर्वोटेक के एमडी रमन भाटिया ने भारत को ग्रीन टेक हब बनाने का लक्ष्य बताया।
  5. पीएम मोदी की ग्रीन एनर्जी नीति को बताया मजबूत, भारत को बताया वैश्विक नेतृत्व का हकदार।
अन्य खबरें