हरियाणा में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला भी तेज हो गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी गुरुवार देर रात एक ट्रक से टकरा गई। हादसा हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे 152D पर गांव गढ़ी के पास रात लगभग 2 बजे हुआ। हादसे में सब-इंस्पेक्टर राजकुमार, कॉन्स्टेबल विजय और एसपीओ धर्मपाल घायल हो गए। इनमें से धर्मपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशे से जुड़े मामलों और आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को विजिलेंस विभाग की टीमों ने हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड की। वहीं, एक अन्य टीम अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में भी रवाना की गई।
हरियाणा में लगातार बदलते मौसम ने लोगों को सतर्क कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात और जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो 3 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
हरियाणा के रोहतक का कुख्यात अपराधी संदीप लोहार रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश STF और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह मुठभेड़ मवीकलां के यमुना पुश्ते पर हुई। पुलिस के अनुसार संदीप को सीने और पैर में गोली लगी थी।
गुरुवार सुबह करनाल में एक बार फिर सन्नाटा चीरते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। एजेंसी की यह कार्रवाई संदिग्ध विदेशी फंडिंग की जांच के तहत की गई, जिसमें एक कारोबारी और एक पुलिसकर्मी के घर शामिल रहे।
हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और हिसार में बुधवार सुबह से हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो रही है। झज्जर, भिवानी और जींद में अभी तक सिर्फ काले बादल छाए हैं, लेकिन मौसम विभाग ने इन जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है।
भारतीय एथलेटिक्स के सबसे चमकते सितारे नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह विश्वस्तर पर जेवलिन थ्रो में भारत की सबसे मज़बूत पहचान बन चुके हैं।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार की रात एक सड़क हादसे में कार में सवार हरियाणा के दो दोस्त जिंदा जल गए। दोनों अपनी जगुआर कार से घूमने निकले थे। कुछ देर बाद ही उनकी कार एक ट़्रक से टकरा गई।
हरियाणा में सोमवार को पूरे राज्य में जोरदार बारिश हुई, और मंगलवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकुला जैसे इलाकों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली, तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई में 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने मिलकर योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया।
हरियाणा सरकार ने तृतीय श्रेणी के लगभग 8,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इसके तहत पुलिस विभाग सहित कई अन्य विभागों के भर्ती विज्ञापन भी वापस ले लिए गए हैं।
हरियाणा युवा कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार देर रात कर दी गई, जिसमें गुरुग्राम के निशित कटारिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। निशित पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे हैं और हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में पार्षद पद के लिए भी किस्मत आजमा चुके हैं।
हरियाणा में लगातार झुलसाती गर्मी से बेहाल जनता को अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
हरियाणा के हिसार जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने चार जिंदगियां लील लीं। बरवाला बाईपास पर हुए इस टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत हो गई।
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई ने युवाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को ‘शक्तिवीर’ नामक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
हरियाणा में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। कैथल, सोनीपत, फरीदाबाद, रोहतक और झज्जर जैसे जिलों में तेज बारिश ने तापमान को कुछ हद तक गिराया। वहीं, पानीपत में हल्की बूंदाबांदी हुई।
हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को समालखा से बीजेपी विधायक मनमोहन भड़ाना के फार्महाउस को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। अरावली क्षेत्र में स्थित यह फार्महाउस प्रशासन की नजर में ‘अवैध निर्माण’ था। कार्रवाई के दौरान भारी विरोध और तनाव की स्थिति भी बनी रही, लेकिन प्रशासन की टीम पांच जेसीबी मशीनों और एक पोपलेन के साथ कार्रवाई पूरी कर गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को राव तुलाराम स्टेडियम में आभार रैली के मंच से विकास की सौगातें दीं। मंच पर प्रदेश और केंद्र सरकार के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।