गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराज्यहरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 32% अधिक बारिश...

हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 32% अधिक बारिश दर्ज, अगले 3 दिन रहेगा बादलों का डेरा

हरियाणा में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला भी तेज हो गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

32% अधिक बारिश, मानसून समय से पहले

इस बार हरियाणा में मानसून सामान्य से पांच दिन पहले पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अब तक राज्य में औसतन 86.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 65.4 मिमी है। यानी प्रदेश में सामान्य से 32% अधिक वर्षा हो चुकी है।

बारिश का तीन दिवसीय पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग ने 5 से 7 जुलाई तक तीन दिन का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जैसे जिलों में 75-100% बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं करनाल, पानीपत, गुरुग्राम, नूंह और पलवल समेत कई जिलों में 50-75% तक वर्षा हो सकती है। सिरसा और फतेहाबाद में कम वर्षा का अनुमान है।

तापमान में आई हल्की गिरावट

बीते 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 0.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। सिरसा 38.4°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अंबाला में तापमान में 3°C की गिरावट दर्ज की गई।

मानसून की गतिविधियां तेज, हवा में आर्द्रता 100% तक

राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ी है। राज्य के कई हिस्सों में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जिससे बारिश की संभावना और प्रबल हो गई है।

अन्य खबरें