हरियाणा में शुक्रवार, 18 जुलाई को भी मौसम का मिज़ाज बिगड़ा रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने राज्य के 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में कृषि जनगणना 2021–22 के दूसरे चरण की सत्यापन रिपोर्ट अब तक 16 जिलों से नहीं मिली है। राज्य सरकार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए राजस्व विभाग के 38 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 6 जिला राजस्व अधिकारी (DRO), 23 तहसीलदार और 9 नायब तहसीलदार शामिल हैं।
हरियाणा के जींद जिले में गुरुवार देर रात चाबरी गांव के सरपंच रोहताश की बाइक से घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने रास्ते में उन्हें घेरा, हाथापाई की और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर सिर में गोली दाग दी। गोली लगते ही सरपंच की मौके पर मौत हो गई।
हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने आस्था और कर्तव्य के बीच एक मिसाल पेश की है। कांवड़ यात्रा के दौरान एक शिवभक्त की कांवड़ ऑटो की टक्कर से टूट गई, जिससे उसकी यात्रा अधूरी रह जाने का डर था।
हरियाणा के जींद से हरिद्वार की ओर जाने वाली रोडवेज बसों के रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस वर्ष कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की संख्या और सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
हरियाणा की राजनीति में गहराई से जमी हुई इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह चुनावी घोषणा या जनसभा नहीं, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को मिली ताज़ा जान से मारने की धमकी है।
हरियाणा के पानीपत शहर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बुधवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने पूजा नाम की महिला को अपने घर में पंखे से लटका देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और मायके पक्ष को दी गई।
हरियाणा सरकार अब राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा से कोई समझौता नहीं करने के मूड में है। राज्य के गृह विभाग ने साफ किया है कि भारत सरकार के राज्य चिह्न का अनधिकृत इस्तेमाल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में आरोपी पिता दीपक यादव का रवैया पुलिस और अदालत दोनों के लिए चौंकाने वाला रहा। पूछताछ के दौरान दीपक ने न तो कोई पछतावा जताया, न ही सजा का डर दिखाया।
गुरुग्राम के सेक्टर-57 इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके ही पिता दीपक यादव ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी।
राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना का एक जगुआर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस दुखद हादसे में हरियाणा के रोहतक निवासी स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (32) शहीद हो गए। लोकेंद्र, रोहतक की देव कॉलोनी में रहते थे और भारतीय वायुसेना में 2011 से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की समय पर निगरानी और बेहतर प्रसव पूर्व देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। प्रदेशभर में 1700 से अधिक महिलाओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
गुरुग्राम के मानेसर से निर्दलीय मेयर बनीं डॉ. इंद्रजीत यादव ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मंत्री उनके चुनाव को हजम नहीं कर पा रहे हैं और किसी भी तरीके से उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।