Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजहरियाणा के नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, ब्रजमंडल जलाभिषेक...

हरियाणा के नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

हरियाणा के नूंह जिले में 14 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्त तैयारी कर ली है। ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बल्क SMS की सेवाएं भी सस्पेंड रहेंगी। आदेश 13 जुलाई की रात 9 बजे से 14 जुलाई रात 9 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए लागू रहेंगे। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचने और सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए नूंह पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद ले रही है। पुलिस के आला अफसरों और जिला प्रशासन ने इसको लेकर मीटिंग भी की, जिसमें यातायात नियंत्रण, आपात सेवाएं और शांति व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए गए।

यात्रा के दिन भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक

यात्रा के दौरान किसी भी तरह की रुकावट न हो, इसके लिए नूंह में 14 जुलाई को भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने खास रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है जिससे बड़ी गाड़ियों को दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा।

नूंह पुलिस की स्पेशल रूट एडवाइजरी

अलवर से गुरुग्राम या सोहना की ओर जाने वाले भारी वाहन अब फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक से होकर मुंबई एक्सप्रेसवे, केएमपी और रेवासन के रास्ते भेजे जाएंगे। वहीं गुरुग्राम, सोहना या तावडू से अलवर की ओर जाने वाले ट्रक इसी रूट से होकर गुजरेंगे। पलवल, होडल और अलीगढ़ से अलवर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी यही रूट फॉलो करना होगा।

नूंह में एंट्री केवल यात्रा के बाद ही मिलेगी

14 जुलाई को यात्रा समाप्त होने तक किसी भी भारी वाहन को नूंह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जयपुर, अलीगढ़, पुन्हाना, तावडू और गुरुग्राम जैसे शहरों से आने वाले वाहनों को भी तभी एंट्री मिलेगी जब यात्रा पूरी हो जाएगी। पुलिस ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस ने स्थानीय लोगों और ड्राइवरों से अपील की है कि वो प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और तय किए गए रूट का ही इस्तेमाल करें। इससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेगी।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा 14 जुलाई को नूंह में निकाली जाएगी।
  2. यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
  3. भारी वाहनों की आवाजाही पर जिला नूंह में पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
  4. नूंह पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन के लिए खास रूट मैप और एडवाइजरी जारी की है।
  5. नूंह में भारी वाहनों को यात्रा समाप्त होने तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अन्य खबरें