गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराज्यहरियाणा में ग्रुप C भर्तियों पर ब्रेक, 8000 पदों की प्रक्रिया रद्द;...

हरियाणा में ग्रुप C भर्तियों पर ब्रेक, 8000 पदों की प्रक्रिया रद्द; पुलिस कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन दोबारा जारी होगा

हरियाणा सरकार ने तृतीय श्रेणी के लगभग 8,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इसके तहत पुलिस विभाग सहित कई अन्य विभागों के भर्ती विज्ञापन भी वापस ले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव ने इसका औपचारिक नोटिस जारी कर दिया है, जिससे प्रभावित उम्मीदवारों में एक बार फिर असमंजस की स्थिति बन गई है।

राज्य सरकार द्वारा पहले ही पुलिस कांस्टेबल के 5600 पदों पर जारी भर्ती विज्ञापन रद्द किया जा चुका है, और अब इन पदों के लिए CET 2025 के बाद नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को नई प्रक्रिया में दोबारा मौका दिया जाएगा, जिससे उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क या दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इन विभागों की भर्तियां भी रद्द

बुधवार को इंडियन रिजर्व बटालियन के 66 पद, स्टेनोग्राफी से संबंधित 1592 पद, और अन्य विभागों में शामिल फॉरेस्ट, सिविल ड्राफ्ट्समैन, नेटवर्क असिस्टेंट, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, ऑटो डिजिटल मैकेनिक, आदि पदों पर भी एचएसएससी द्वारा जारी विज्ञापन वापस ले लिए गए। ये सभी पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के ग्रुप-C के अंतर्गत आते थे, जिनके लिए पहले से प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।

किन पदों की प्रक्रिया अब भी जारी

हालांकि सरकार ने अधिकांश पदों की प्रक्रिया रोक दी है, कुछ अहम पदों की भर्ती अभी भी चालू रहेगी। इसमें शामिल हैं:

  • सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट – 69 पद
  • फॉरेस्ट रेंजर – 57 पद
  • डिप्टी रंजन – 6 पद

इन पर फिलहाल कोई निर्णय लंबित नहीं है, और प्रक्रिया यथावत जारी रखी जाएगी।

राजनीतिक हलचल के बीच फैसला

भर्ती प्रक्रिया पर रोक के इस फैसले को राज्य में बदलती राजनीतिक और प्रशासनिक प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। जहां एक ओर सरकार भ्रष्टाचार रहित पारदर्शी भर्ती प्रणाली की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर हज़ारों उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा की तैयारी में महीने लगाए, अब अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

हरियाणा में तृतीय श्रेणी की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर यह फैसला आने वाले महीनों में रोजगार नीतियों और युवाओं के भविष्य पर सीधा असर डाल सकता है।

अन्य खबरें