शुक्रवार, मई 1, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजबिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, वकील ने कहा- NDPS...

बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, वकील ने कहा- NDPS एक्ट की एक भी धारा लगाकर दिखाओ

पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशे से जुड़े मामलों और आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को विजिलेंस विभाग की टीमों ने हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड की। वहीं, एक अन्य टीम अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में भी रवाना की गई।

छह लोगों के बयान के बाद कार्रवाई

विजिलेंस को मजीठिया के खिलाफ छह अहम गवाहों के बयान मिले हैं, जिनमें कई आर्थिक अनियमितताओं और संभावित हवाला से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। इन बयानों के आधार पर ही व्यापक स्तर पर यह रेड की कार्रवाई की जा रही है।

NCB भी पूछताछ को तैयार

मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी जांच करेगा। एनसीबी ने विजिलेंस से संपर्क साधा है और NDPS एक्ट के तहत जांच में हिस्सेदारी की संभावना जताई है। ऐसे में अब यह मामला बहु-एजेंसी जांच की दिशा में बढ़ता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वकील का पलटवार

इस बीच मजीठिया के वकील धर्मवीर सिंह सोबती का एक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हुआ है। उसमें उन्होंने कहा—
“मेरा ओपन चैलेंज है DGP पंजाब, विजिलेंस चीफ और एडवोकेट जनरल को। अगर हिम्मत है तो NDPS एक्ट की एक भी धारा लगाकर दिखाएं।”

इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जोड़ा गया है जिसमें मजीठिया की गिरफ्तारी के दृश्य हैं और दूसरे में सोबती एक टीवी इंटरव्यू में सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को “प्रचार और मीडिया ट्रायल” करार दे रहे हैं।

“सिर्फ आरोप नहीं, तथ्य की बात करें”

वकील सोबती ने कहा, “यह केस पंजाब के लिए अहम है, जनता जवाब चाहती है। सरकार सिर्फ बयानबाजी न करे, तथ्य रखे। हमारी लीगल टीम तैयार बैठी है, कोर्ट में बहस कीजिए। चालान कहां है, साक्ष्य कहां हैं, जवाब दीजिए।”

अन्य खबरें