रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजएलॉन मस्क के विरोध पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले– सब्सिडी हटा दी...

एलॉन मस्क के विरोध पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले– सब्सिडी हटा दी जाए तो मस्क को दुकान बंद करनी पड़े

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना One Big, Beautiful Bill को लेकर जोरदार राजनीतिक हलचल है। बीते 12 घंटों से इस बिल पर अमेरिकी सीनेट में मैराथन वोटिंग चल रही है। इस बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क ने इस बिल के खिलाफ खुली बगावत छेड़ दी है।

मस्क पर ट्रंप का तीखा हमला

एलॉन मस्क के विरोध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि मस्क को पहले से पता था कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली नीतियों के समर्थक नहीं हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “मस्क को इतिहास में किसी भी व्यक्ति से ज्यादा सब्सिडी मिली है। लेकिन अगर ये सब्सिडी खत्म हो जाएं तो उन्हें साउथ अफ्रीका लौटना पड़ सकता है।”

सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स पर ‘DOGE’ जांच की बात

ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मस्क को दी गई सब्सिडी और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स की DOGE द्वारा जांच करानी चाहिए। ट्रंप ने तंज कसा कि इससे अमेरिका का “बहुत पैसा बच सकता है।”

बिल पास हुआ तो पार्टी बनाएंगे: मस्क

 मस्क ने हाल ही में एक पोस्ट में इस बिल की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर यह बिल पारित हुआ तो वे एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकते हैं। मस्क का दावा है कि इस बिल से अमेरिका पर कर्ज का बोझ बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

EV टैक्स क्रेडिट खत्म करने का मुद्दा

बिल में इलेक्ट्रिक वाहन टैक्स क्रेडिट और स्वच्छ ऊर्जा प्रोत्साहन खत्म करने का प्रस्ताव है, जिससे टेस्ला को तगड़ा झटका लग सकता है। मस्क ने इसे “महंगे और गैरवाजिब” प्रावधान बताया है, जिससे अमेरिका के आम नागरिकों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

मस्क मूल रूप से साउथ अफ्रीकी

 एलॉन मस्क का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था और 17 साल की उम्र में वे कनाडा आ गए थे। बाद में अमेरिका आकर उन्होंने अपना बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया। अब वही मस्क ट्रंप के सबसे बड़े नीतिगत विरोधियों में से एक बनकर उभरे हैं।

अन्य खबरें