रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजतमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पांच...

तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पांच से अधिक घायल

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को पास के विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद फैक्ट्री में धुआं

धमाका शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी गांव स्थित एक फायरवर्क फैक्ट्री में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद फैक्ट्री से लगातार धुएं का गुबार उठता रहा और अंदर से पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

अंदर और लोग फंसे होने की आशंका

विरुधुनगर जिले के पुलिस अधीक्षक कन्नन ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमें अंदर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। घटनास्थल की घेराबंदी कर ली गई है और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

देश का सबसे बड़ा फायरवर्क हब

शिवकाशी को देश का सबसे बड़ा पटाखा उत्पादन केंद्र माना जाता है। यहां भारत के कुल फायरवर्क प्रोडक्शन का लगभग 75% हिस्सा तैयार होता है। 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, शिवकाशी और आसपास करीब 1,070 से 1,150 रजिस्टर्ड पटाखा फैक्ट्रियां कार्यरत हैं। इस उद्योग से प्रत्यक्ष रूप से 3 से 4 लाख और अप्रत्यक्ष रूप से 5 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। यानी लगभग 8 लाख लोगों की रोजी-रोटी शिवकाशी के पटाखा कारोबार से जुड़ी हुई है।

अन्य खबरें