आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं। जहां बेंगलुरु की नजर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर है, वहीं चेन्नई बिना किसी दबाव के खेलते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और इसी कड़ी में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को पंख लगा दिए।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार की शाम इतिहास बनता देखा गया। महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाते हुए आईपीएल के मंच पर ऐसा कमाल कर दिखाया, जो बरसों याद रहेगा। राजस्थान रॉयल्स ने उनके धमाकेदार शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से मात दी और 210 रनों के बड़े लक्ष्य को महज 16वें ओवर में हासिल कर लिया।