दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के बंगले में आग और नकदी मिलने के दावे को लेकर शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। दिल्ली फायर ब्रिगेड प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि उनकी टीम को घटनास्थल पर कोई कैश नहीं मिला।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) दिल्ली दौरे से जयपुर लौट आए हैं। सीएम ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Birla) समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा की।
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में शुक्रवार (21 फरवरी) देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई, और इसकी गहराई 160 किमी थी। अचानक धरती हिलने से लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के लिए पहले ही दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जिनमें सबसे ज्यादा बुकिंग केदारनाथ धाम के लिए हुई है।
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट बंद करने से जुड़े आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) पर दस्तखत कर दिए। ट्रंप ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अमेरिका छात्रों को अच्छी शिक्षा देने में नाकाम रहा है।
भारत में जल्द ही लोग मेड इन इंडिया वेब ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस ब्राउजर को भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन डेवलप करेगी, जो गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे बड़े ब्राउजर्स को टक्कर देगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसकी घोषणा की।
ग्रहों की चहल-पहल शुरू हो गई है, और 21 मार्च 2025 का दिन आपके लिए सौगातों का पिटारा लेकर आया है। चंद्रमा वृश्चिक में अपनी गहरी नजरें जमाए है, तो सूर्य मीन से रोशनी बिखेर रहा है।
आईपीएल 2025 का रोमांचक सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहा है, जहां ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने टैरिफ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द ही भारत के आयातों पर समान टैरिफ लागू करेगा, जैसा कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर लगाता है।
राजस्थान के अजमेर जिले में ऑनलाइन गेमिंग की लत एक जानलेवा साबित हुई। एक निजी बैंक में कार्यरत फाइनेंस कर्मचारी भूपेंद्र कुमार नेपाली ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बीकानेर के बल्लभ नगर क्षेत्र में गुरुवार रात सनसनी फैल गई, जब एक बंद घर से पति-पत्नी और उनकी बेटी के शव बरामद हुए। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।
भारत में नागरिकों के लिए आधार, पैन, राशन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज अनिवार्य हैं। इनकी जरूरत कई सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों में पड़ती है। अब चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने की अनुमति दे दी है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की है।
उत्तराखंड सरकार ने इस साल चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है। यात्रा मार्ग पर 20 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 31 स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे
भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को सिरे से नकारते हुए उसे करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह 'अवैध रूप से कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र (PoK) को खाली करे।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (16 मार्च) को एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में पाकिस्तान को लेकर अपनी राय रखी थी।
मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उनकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। बुधवार को जब दोनों आरोपियों को CJM कोर्ट में पेश किया गया, तो बाहर मौजूद वकीलों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।