गुजरात टाइटन्स इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 9 में से 6 मैच जीते हैं और हाल ही में राजस्थान रॉयल्स से हार झेली है, जिसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। वहीं SRH की टीम तीन जीत और छह हार के साथ तालिका में नौवें नंबर पर है और प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर हैं।
GT की बल्लेबाजी लाइनअप सबसे घातक
गुजरात के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं। साई सुदर्शन इस वक्त ऑरेंज कैप होल्डर हैं और पांच अर्धशतक के साथ 456 रन बना चुके हैं। गिल और बटलर दोनों ने भी 400 के करीब रन ठोक डाले हैं। ये तिकड़ी किसी भी टीम के लिए डरावना सपना बन चुकी है।
SRH की बल्लेबाजी पर सवाल, गेंदबाज़ी में भी दिखी कमी
सनराइजर्स के बल्लेबाजों – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन – से जिस निरंतरता की उम्मीद थी, वह अब तक नहीं दिखी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और पैट कमिंस जैसे नाम बड़े जरूर हैं, लेकिन इस सीजन उनका असर कम रहा है। शमी ने 10.7 की इकोनॉमी से सिर्फ 6 विकेट लिए हैं।
GT की बॉलिंग यूनिट में संतुलन, SRH को सतर्क रहना होगा
GT की गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और साई किशोर जैसे नामों ने अच्छा काम किया है। सिराज ने SRH के खिलाफ पिछले मैच में 4-17 के आंकड़े दर्ज किए थे, जिससे GT ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं राशिद खान की लय भी धीरे-धीरे वापस आ रही है, जो टीम के लिए अच्छा संकेत है।
अहमदाबाद की पिच फिर दे सकती है 200+ का स्कोर
नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस सीजन में हाई स्कोरिंग विकेट साबित हुआ है। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रहा है और 4 में से 3 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है।
GT vs SRH में ये टक्करें रहेंगी खास
जोस बटलर बनाम मोहम्मद शमी और पैट कमिंस की भिड़ंत अहम होगी। दोनों बॉलर बटलर को टी20 में 3-3 बार आउट कर चुके हैं। वहीं शुभमन गिल भी शमी के खिलाफ थोड़े कमजोर नजर आते हैं। SRH की बल्लेबाजी लाइनअप को राशिद खान के स्पिन का सामना करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी, खासतौर पर अभिषेक शर्मा और क्लासेन जैसे खिलाड़ी जो उन पर आक्रामक खेलने की कोशिश करते हैं।
फैसले की घड़ी SRH के लिए
GT को जहां एक और जीत से प्लेऑफ की मजबूत दावेदारी करनी है, वहीं SRH के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। एक और हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |