भारतीय मौसम विभाग ने रविवार, 18 मई 2025 को 16 राज्यों में आंधी‑बारिश और तूफ़ान का यलो‑ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू‑कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी है, जहाँ पारा 45‑46 °C तक पहुँच रहा है। इस बीच दक्षिण‑पश्चिम मॉनसून अरब सागर, मालदीव, अंडमान सागर तक पहुंचा है। अगले 3‑4 दिनों में बंगाल की खाड़ी व उत्तर‑पूर्व भारत में दस्तक दे सकता है, जिससे पूर्वी राज्यों में नमी‑भरी हवाएँ तेज़ होंगी।
शनिवार शाम राजधानी में आँधी से मेट्रो स्टेशन का टीन‑शेड उखड़ा गया और कई पेड़ गिर गए। यहां 20‑22 मई के बीच हल्की बारिश से अस्थायी राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद लू लौट सकती है। पंजाब‑हरियाणा में पारा 45 °C के पास है। यहां 19‑21 मई को पश्चिमी विक्षोभ से हल्की वर्षा और 50 किमी/घंटा हवाएँ सम्भव है।
राजस्थान: 46 °C पर पारा और धूलभरी आँधी
श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू में तापमान 43 °C से ऊपर है। पांच जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है यहां शाम को तेज आंधी‑बारिश की संभावना है। धौलपुर‑भरतपुर में आंधी से निर्माणाधीन दीवारें ढहने की घटनाएं भी सामने आई।
मध्य प्रदेश: दिन में तपिश, रात में झमाझम
भोपाल में बूंदाबांदी जबकि इंदौर में देर रात तेज बारिश हुई। ग्वालियर‑विदिशा में धूलभरी आँधी चली रविवार को राज्य के 21 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। बैतूल, जबलपुर, सागर समेत कई इलाकों में बिजली‑गरज के साथ वर्षा की संभावना है।
बिहार: 38 जिलों पर बिजली‑तूफ़ान का ऑरेंज‑यलो अलर्ट
उत्तरी‑पश्चिमी जिलों में 60 किमी/घंटा तक तेज हवाएँ चलेंगी गया में दीवार ढहने से दो मौतें हो गई। राज्य के 26 जिलों में ऑरेंज, 12 में यलो अलर्ट है। दक्षिण‑मध्य बिहार में भी तेज बौछारों की आशंका है।
हिमाचल‑उत्तराखंड: पहाड़ों पर भी बारिश का दौर
सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में आज यलो अलर्ट है। 19 मई को शिमला‑सोलन समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में अगले तीन दिन गरज‑चमक के साथ बारिश का अनुमान है।