नेशनल ब्रेकिंग: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का शेड्यूल रविवार यानी 16 फरवरी को जारी कर दिया गया। इस बार भी फैन्स को पहले ही मैच से जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होकर 25 मई को फाइनल के साथ खत्म होगा।
IPL 2025 के मैच कब और कहां होंगे?
इस सीजन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 65 दिनों में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच भारत के 13 अलग-अलग वेन्यू पर होंगे। ओपनिंग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा।
IPL 2025 का प्लेऑफ शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के प्लेऑफ मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में होंगे। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में, जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल कोलकाता में खेला जाएगा।
मैचों की टाइमिंग और डबल हेडर
इस बार 62 मैच शाम 7:30 बजे से होंगे, जबकि 12 मैच दोपहर 3:30 बजे खेले जाएंगे। कुल 12 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे, जो केवल शनिवार और रविवार को आयोजित किए जाएंगे।
पहले डबल हेडर में SRH और RR आमने-सामने
पहला डबल हेडर 23 मार्च को होगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दोपहर में मुकाबला होगा। शाम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बहुप्रतीक्षित मैच खेला जाएगा।
KKR ने जीता था IPL 2024 का खिताब
पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। इस बार भी टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
IPL 2025 शेड्यूल
| तारीख | समय | टीमें | स्थान |
|---|---|---|---|
| 22 मार्च | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | कोलकाता |
| 23 मार्च | 3:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स | हैदराबाद |
| 23 मार्च | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस | चेन्नई |
| 24 मार्च | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | विशाखापत्तनम |
| 25 मार्च | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
| 26 मार्च | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | गुवाहाटी |
| 27 मार्च | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स | हैदराबाद |
| 28 मार्च | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | चेन्नई |
| 29 मार्च | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस | अहमदाबाद |
| 30 मार्च | 3:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | विशाखापत्तनम |
| 30 मार्च | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | गुवाहाटी |
| 31 मार्च | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई |
| 1 अप्रैल | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स | लखनऊ |
| 2 अप्रैल | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स | बेंगलुरु |
| 3 अप्रैल | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता |
| 4 अप्रैल | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस | लखनऊ |
| 5 अप्रैल | 3:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई |
| 5 अप्रैल | 7:30 PM | पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 6 अप्रैल | 3:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | कोलकाता |
| 6 अप्रैल | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटन्स | हैदराबाद |
| 7 अप्रैल | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई |
| 8 अप्रैल | 7:30 PM | पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 9 अप्रैल | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद |
| 10 अप्रैल | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरु |
| 11 अप्रैल | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई |
| 12 अप्रैल | 3:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स | लखनऊ |
| 12 अप्रैल | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स | हैदराबाद |
| 13 अप्रैल | 3:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | जयपुर |
| 13 अप्रैल | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस | दिल्ली |
| 14 अप्रैल | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | लखनऊ |
| 15 अप्रैल | 7:30 PM | पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 16 अप्रैल | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली |
| 17 अप्रैल | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई |
| 18 अप्रैल | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स | बेंगलुरु |
| 19 अप्रैल | 3:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs दिल्ली कैपिटल्स | अहमदाबाद |
| 19 अप्रैल | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | जयपुर |
| 20 अप्रैल | 3:30 PM | पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | न्यू चंडीगढ़ |
| 20 अप्रैल | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई |
| 21 अप्रैल | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स | कोलकाता |
| 22 अप्रैल | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ |
| 23 अप्रैल | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस | हैदराबाद |
| 24 अप्रैल | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs राजस्थान रॉयल्स | बेंगलुरु |
| 25 अप्रैल | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई |
| 26 अप्रैल | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स | कोलकाता |
| 27 अप्रैल | 3:30 PM | मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स | मुंबई |
| 27 अप्रैल | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली |
| 28 अप्रैल | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स | जयपुर |
| 29 अप्रैल | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली |
| 30 अप्रैल | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स | चेन्नई |
| 1 मई | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस | जयपुर |
| 2 मई | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद |
| 3 मई | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स | बेंगलुरु |
| 4 मई | 3:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स | कोलकाता |
| 4 मई | 7:30 PM | पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | धर्मशाला |
| 5 मई | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स | हैदराबाद |
| 6 मई | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटन्स | मुंबई |
| 7 मई | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता |
| 8 मई | 7:30 PM | पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स | धर्मशाला |
| 9 मई | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | लखनऊ |
| 10 मई | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स | हैदराबाद |
| 11 मई | 3:30 PM | पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस | धर्मशाला |
| 11 मई | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स | दिल्ली |
| 12 मई | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई |
| 13 मई | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु |
| 14 मई | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | अहमदाबाद |
| 15 मई | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई |
| 16 मई | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स | जयपुर |
| 17 मई | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स | बेंगलुरु |
| 18 मई | 3:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | अहमदाबाद |
| 18 मई | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | लखनऊ |
| 20 मई | 7:30 PM | क्वालिफायर 1 | हैदराबाद |
| 21 मई | 7:30 PM | एलिमिनेटर | हैदराबाद |
| 23 मई | 7:30 PM | क्वालिफायर 2 | कोलकाता |
| 25 मई | 7:30 PM | फाइनल | कोलकाता |





