IPL 2025: क्या वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे धमाल? राजस्थान के सामने मुंबई को हराने की बड़ी चुनौती, दोनों के बीच प्लेऑफ की जंग!

IPL 2025 RR vs MI Match Preview
IPL 2025 RR vs MI Match Preview

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साइड स्ट्रेन की वजह से टीम में उनकी वापसी पर सस्पेंस बना हुआ है। उन्होंने 16 अप्रैल को अपना आखिरी मैच खेला था। ऐसे में एक बार फिर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ओपनिंग करेगी। पिछली बार गुजरात के खिलाफ इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़कर धमाका कर दिया था। उसी लय को बरकरार रखने की चुनौती अब इस जोड़ी के सामने होगी।

मुंबई के खिलाफ कड़ी परीक्षा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। खासकर जब सामने जसप्रीत बुमराह जैसा दुनिया का टॉप क्लास तेज गेंदबाज हो। अब तक की तीन पारियों में धूम मचा चुके सूर्यवंशी के लिए ये असली परीक्षा होगी। सभी की नजरें इस पर टिकी होंगी कि क्या ये युवा बल्लेबाज बुमराह को भी उसी बेखौफ अंदाज़ में खेल पाएगा या नहीं।

राजस्थान की गेंदबाजी बनी चिंता

राजस्थान की बल्लेबाजी भले ही दमदार हो, लेकिन गेंदबाजी अब तक कमजोर कड़ी बनी हुई है। जोफ्रा आर्चर ने विकेट तो लिए हैं लेकिन रन भी खूब लुटाए हैं। उनका इकॉनमी रेट 10 से ऊपर है। वहीं संदीप शर्मा भी खासे महंगे साबित हुए हैं। टीम के किसी भी अहम गेंदबाज का इकॉनमी रेट 9 से कम नहीं है, जो चिंता की बात है। ऐसे में गेंदबाजी में सुधार जरूरी है।

मुंबई ने पकड़ी जीत की लय

मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन में खराब रही थी, लेकिन अब टीम लय में दिख रही है। अब तक उन्होंने पांच मुकाबले जीत लिए हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम बेहतर हो गई है। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। साथ ही कॉर्बिन बॉश का ऑलराउंड परफॉर्मेंस टीम को और मजबूती दे रहा है।

क्या प्लेऑफ की उम्मीद बची है?

राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं है। टीम को हर मैच जीतना होगा और नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा। वैभव सूर्यवंशी का फॉर्म टीम के लिए सबसे बड़ी उम्मीद है। अगर वो फिर से बड़ी पारी खेलते हैं तो रॉयल्स के लिए दरवाजे खुले रह सकते हैं। लेकिन मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

मैच का समय: शाम 7.30 बजे, जयपुर

Logo टीम मैच जीत हार टाई पॉइंट्स NRR
PBKS 14 9 4 0 19 +0.372
RCB 14 9 4 0 19 +0.301
GT 14 9 5 0 18 +0.254
MI 14 8 6 0 16 +1.142
DC 14 7 6 0 15 +0.011
SRH 14 6 7 0 13 -0.241
KKR 14 5 7 0 12 -0.305
LSG 14 6 8 0 12 -0.376
CSK 14 4 10 0 8 -0.647
RR 14 4 10 0 6 -0.549