6 मई यानी आज आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, ऐसे में ये मुकाबला बेहद अहम है। मुंबई की कोशिश रहेगी कि अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करे, वहीं गुजरात अपनी हालिया फॉर्म को आगे बढ़ाना चाहेगी।
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों को मिलेगी मदद, पर नई गेंद करेगी परेशान
वानखेडे की पिच पर टी20 में खूब रन बनते हैं। हालांकि, अरब सागर के पास होने के चलते यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, खासकर मैच की शुरुआत में। जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
मुंबई इंडियंस: अपने घर में बाउंसबैक की कोशिश
मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक बार फिर हार्दिक पांड्या के हाथ में है। टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे स्टार प्लेयर मौजूद हैं। वानखेडे में खेलने का अनुभव और घरेलू दर्शकों का साथ टीम को बढ़त दिला सकता है।
गुजरात टाइटंस: कप्तान गिल पर टिकी होंगी निगाहें
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस सीजन में कुछ उतार-चढ़ाव से गुज़री है, लेकिन टीम की बैटिंग लाइनअप में जोस बटलर, साई सुदर्शन और राहुल तेवतिया जैसे प्लेयर गेम पलट सकते हैं। गेंदबाज़ी में रशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे नाम विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं।
कौन मारेगा बाज़ी?
इस सीज़न दोनों टीमों की परफॉर्मेंस ज़्यादा अलग नहीं रही है। ऐसे में जो टीम अपने प्लेइंग इलेवन का सही कॉम्बिनेशन उतारेगी और शुरुआती ओवर्स में फायदा उठाएगी, उसके जीतने के चांस ज़्यादा होंगे। वानखेडे की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर फैंस को एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें गुजरात ने 3 और मुंबई ने 2 मैच जीते हैं।
हेड-टू-हेड आंकड़े:
- कुल मैच: 5
- गुजरात टाइटंस की जीत: 3
- मुंबई इंडियंस की जीत: 2
- टाई/नो रिजल्ट: 0
| Logo | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | पॉइंट्स | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() |
PBKS | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.372 |
![]() |
RCB | 14 | 9 | 4 | 0 | 19 | +0.301 |
![]() |
GT | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +0.254 |
![]() |
MI | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | +1.142 |
![]() |
DC | 14 | 7 | 6 | 0 | 15 | +0.011 |
![]() |
SRH | 14 | 6 | 7 | 0 | 13 | -0.241 |
![]() |
KKR | 14 | 5 | 7 | 0 | 12 | -0.305 |
![]() |
LSG | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.376 |
![]() |
CSK | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.647 |
![]() |
RR | 14 | 4 | 10 | 0 | 6 | -0.549 |















