Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजरोजगार, शिक्षा और पलायन पर राहुल गांधी की पदयात्रा आज बेगूसराय में,...

रोजगार, शिक्षा और पलायन पर राहुल गांधी की पदयात्रा आज बेगूसराय में, कन्हैया कुमार रहेंगे साथ

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के तहत पहुंच रहे हैं। उनके साथ इस पदयात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी रहेंगे। यात्रा को लेकर बेगूसराय में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के चौराहों, सड़कों और दीवारों पर कांग्रेस के बैनर-पोस्टर नजर आ रहे हैं। रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सार्जन सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की पदयात्रा की शुरुआत ITI मैदान से की जाएगी, जिसमें करीब 2 किलोमीटर तक जनसंपर्क होगा। इस दौरान छात्रों, किसानों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी।

यात्रा के केंद्र में रोजगार, शिक्षा और पलायन का मुद्दा

बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गरीब दास ने बताया कि यह यात्रा युवाओं को जागरूक करने और उन्हें अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रेरित करने की एक पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की कमी, बेरोजगारी और बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन पर अब चुप नहीं बैठा जा सकता। यह यात्रा युवाओं को जोड़ने और उन्हें समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है।

NSUI अध्यक्ष ने बताया: मुद्दों की राजनीति कर रही कांग्रेस

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने प्रेस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा जनसरोकारों पर आधारित है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस असली मुद्दों की बात करती है – चाहे वह युवाओं का रोजगार हो या किसानों का भविष्य।”बेगूसराय बना बिहार राजनीति का हॉटस्पॉट
राहुल गांधी की पदयात्रा से पहले ही बेगूसराय में सियासी माहौल गर्म हो चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही तैयारियों में जुटे हैं और शहर में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

अन्य खबरें