जयपुर: गर्मी ने राजस्थान में अपनी दस्तक दे दी है और अब पारा तेजी से बढ़ने लगा है। होली से पहले ही बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के भीतर राज्य में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है।
बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री पार, बाकी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ी
बीते 8 मार्च को बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, संगरिया (हनुमानगढ़) में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था। अगले दो दिन राज्य में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन 10 से 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है।
🌡️ राजस्थान के शहरों का तापमान
होली के बाद बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, होली के बाद राज्य में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है।