सोमवार, जून 16, 2025
spot_img
होमटॉप न्यूजसोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: शिमला के IGMC अस्पताल से इलाज के...

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: शिमला के IGMC अस्पताल से इलाज के बाद मिली छुट्टी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी पिछले कुछ दिनों से शिमला के छराबड़ा इलाके में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के फार्म हाउस में थीं। डॉक्टरों की टीम ने उनकी ECG, MRI और बाकी जरूरी मेडिकल टेस्ट किया। टेस्ट के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

प्रियंका गांधी के फार्म हाउस में रुकी थीं सोनिया

सोनिया गांधी 2 जून को प्रियंका गांधी के साथ शिमला आई थीं और छराबड़ा के फार्म हाउस में ठहरी हुई थीं। ये इलाका शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर है और पहाड़ों से घिरा हुआ है। हर साल गर्मियों में गांधी परिवार यहीं कुछ दिन सुकून से बिताता है। प्रियंका के इस घर का इंटीरियर हिमाचली शैली में बना है और यहां से बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ साफ नजर आते हैं।

सीएम सुक्खू ने दौरा किया रद्द, पहुंचे IGMC

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना दौरा तुरंत रद्द कर दिया है। सीएम अब शिमला लौटकर IGMC अस्पताल पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि वह खुद सोनिया गांधी का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

बीते सालों में भी स्वास्थ्य रहा कमजोर

सोनिया गांधी की तबीयत पहले भी कई बार बिगड़ चुकी है। मार्च 2024 में उन्हें बुखार के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका इलाज डॉ. डीएस राणा की निगरानी में हुआ था। जनवरी 2024 में भी वायरल इन्फेक्शन के कारण उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा जून 2022 में सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में रहीं थीं।

IGMC में डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

IGMC अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पूरी सतर्कता के साथ सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। ECG, MRI और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर आगे की मेडिकल सलाह देंगे। कांग्रेस पार्टी या अस्पताल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सोनिया की हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  2. सोनिया गांधी 2 जून को प्रियंका गांधी के साथ शिमला के फार्म हाउस आई थीं।
  3. डॉक्टर ECG, MRI समेत कई टेस्ट कर रहे हैं और हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
  4. मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपना दौरा रद्द कर अस्पताल में सोनिया से मिलने पहुंचे।
  5. पहले भी 2024 और 2022 में सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।
अन्य खबरें