Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeटॉप न्यूजयूपी, एमपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश के बाद अब बढ़ेगी...

यूपी, एमपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश के बाद अब बढ़ेगी चिलचिलाती गर्मी, मौसम विभाग ने दी हीटवेव की चेतावनी

मौसम के बदले मिजाज ने राजस्थान में जानलेवा रूप ले लिया है। शनिवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में आंधी और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला खेत में काम कर रही थी, तभी वह बिजली की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी घटना में तीन अन्य लोग झुलस गए। वहीं, सिरोही में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के चलते पेड़ गिरा, जिससे एक अन्य महिला की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में बारिश और ओले का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी भी दी गई है। बिहार के पटना समेत 24 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि मध्य प्रदेश के 24 जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

हीटवेव की दस्तक: 15 अप्रैल के बाद तापमान में जबरदस्त उछाल

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ लाइन की सक्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है। इसके बाद उत्तर और मध्य भारत में तेज गर्मी की शुरुआत होगी। 15 अप्रैल के बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और एमपी में लू चलने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

देशभर में अगला 48 घंटे का मौसम का हाल

  • उत्तर भारत: उत्तराखंड, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
  • राजस्थान: पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव के आसार हैं, खासकर 14-15 अप्रैल को।
  • महाराष्ट्र: मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
  • पूर्वोत्तर राज्य: अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी 15 अप्रैल तक जारी है।
  • दक्षिण भारत: तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

13 अप्रैल 2025

प्रमुख शहरों के तापमान का अनुमान

शहर न्यूनतम (°C) अधिकतम (°C)
जयपुर2339
भोपाल2139
इंदौर2437
रायपुर2638
रांची2033
पटना2433
लखनऊ2335
दिल्ली2037
शिमला823
चंडीगढ़2136
अहमदाबाद2740
मुंबई2433
कोलकाता2434
चेन्नई2738

स्रोत: मौसम विभाग | डिजाइन: NationalBreaking.com

अन्य खबरें