सोमवार, जून 16, 2025
spot_img
होमटॉप न्यूजविराट-अनुष्का ने रामलला के दरबार में टेका माथा: हनुमानगढ़ी में भी लिया...

विराट-अनुष्का ने रामलला के दरबार में टेका माथा: हनुमानगढ़ी में भी लिया आशीर्वाद, पूरे मंदिर की परिक्रमा

रविवार सुबह करीब 7 बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अचानक अयोध्या पहुंचे। दोनों ने श्रीराम जन्मभूमि में भगवान रामलला के दर्शन किए। करीब 10 मिनट वो गर्भगृह में रहे। हालांकि, इस दौरान उनकी तस्वीरें सामने नहीं आईं, क्योंकि सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मीडिया को दूर रखा।

प्रोटोकॉल के साथ मंदिर पहुंचे, पुजारियों ने किया स्वागत

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों को प्रोटोकॉल के तहत अंदर ले जाया गया। वरिष्ठ पुजारी संतोष तिवारी ने उन्हें रामनामी ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने मंदिर की नक्काशी और निर्माण कार्य को करीब से देखा। बताया जा रहा है कि वो मंदिर के प्रथम तल पर भी गए, जहां आमतौर पर सिर्फ निर्माण एजेंसी और ट्रस्ट के लोग ही जाते हैं।

हनुमानगढ़ी में पूजा, विराट ने अनुष्का का हाथ थाम की परिक्रमा

रामलला के दर्शन के बाद विराट-अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। विराट ने वहां सवा किलो लड्डू और फूल चढ़ाए। पुजारियों ने दोनों को आशीर्वाद दिया, माला पहनाई और शॉल ओढ़ाई। खास बात ये रही कि मंदिर की परिक्रमा के दौरान विराट ने अनुष्का का हाथ पकड़े रखा। करीब 20 मिनट तक दोनों मंदिर में रुके।

हनुमान जी की प्रतिमा मिली भेंट, अध्यात्म पर चर्चा

हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने उन्हें हनुमान जी की एक सुंदर प्रतिमा भेंट की। उन्होंने बताया कि विराट और अनुष्का का अध्यात्म और सनातन धर्म के प्रति गहरा जुड़ाव है। मंदिर में दोनों ने पौराणिक और आध्यात्मिक विषयों पर भी बातचीत की। अनुष्का ने इस दौरान लखनऊ चिकन का पीला कुर्ता और गुलाबी दुपट्टा पहना था, वहीं विराट क्रीम रंग के कुर्ता-पायजामे में नजर आए।

मीडिया से दूरी, लखनऊ से अयोध्या कार से पहुंचे थे दोनों

विराट और अनुष्का के अयोध्या आने की जानकारी पहले से किसी को नहीं थी। दोनों लखनऊ से कार में आए थे और पूरे दौरे के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। दर्शन के बाद दोनों वापस लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले भी दोनों आध्यात्मिक यात्राओं पर जा चुके हैं।

वृंदावन में भी लिया था आशीर्वाद

13 मई को विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उन्होंने 2 घंटे 20 मिनट बिताए। वहां भी दोनों ने एकांत में बातचीत की और चुनरी भेंट ली। इससे पहले विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।
  2. दोनों ने मंदिर परिसर में करीब आधा घंटा बिताया और प्रथम तल के निर्माण कार्य को देखा।
  3. दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में पूजा की, माला और प्रतिमा भेंट में मिली।
  4. विराट ने मंदिर की परिक्रमा के दौरान अनुष्का का हाथ पकड़कर साथ चलाया।
  5. दौरे की किसी को भनक नहीं लगी, दोनों लखनऊ से कार में अयोध्या आए और मीडिया से दूरी बनाए रखी।
अन्य खबरें