शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजभारत के इतिहास में 26 जून: आज की तारीख बनी कूटनीति, दुर्घटनाओं...

भारत के इतिहास में 26 जून: आज की तारीख बनी कूटनीति, दुर्घटनाओं और विरासत का दस्तावेज़, पढ़िए भारत के इतिहास में इसकी खास भूमिका

भारत के इतिहास में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जो सिर्फ घटनाओं का क्रम नहीं, बल्कि समाज, शासन और संस्कृति के कई अहम पड़ावों की झलक होती हैं। 26 जून भी उन्हीं तारीखों में से एक है- जहां कूटनीतिक समझौते, वैज्ञानिक पहल, सांस्कृतिक योगदान और वैश्विक संदर्भ एक साथ दस्तावेज़ बनकर सामने आते हैं।

राजनीतिक और कूटनीतिक घटनाएंं

  • 1982: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान ‘गौरीशंकर’ रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सौ में से 80 यात्री बच गए।
  • 1992: भारत ने बांग्लादेश को ‘तीन बीघा गलियारा’ 999 वर्षों के लिए पट्टे पर दिया।
  • 2008: बहुराष्ट्रीय कंपनी रियो टिंटो को मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में हीरा खनन (बंदर डायमंड प्रोजेक्ट) का खनिज पट्टा मिला।
  • 2008: एनटीपीसी और भारत फोर्ज ने संयुक्त रूप से BF-NTPC एनर्जी सिस्टम लिमिटेड की स्थापना की—बिजली परियोजनाओं के लिए उपकरण निर्माण हेतु।

खेल जगत से जुड़ी घटनाएं

  • 1999: IOC अध्यक्ष जे.ए. समारांच को ‘बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द सेंचुरी’ का पुरस्कार मिला।
  • 2000: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को टेस्ट क्रिकेट का खेलने का मौका दिया।

महापुरुषों और प्रसिद्ध हस्तियों के जन्म

  • 1838: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय – ‘वन्दे मातरम्’ के रचयिता और बंगाली साहित्य के स्तंभ।
  • 1873: गौहर जान – भारत की पहली रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और ठुमरी गायिका।
  • 1888: बाल गंधर्व – मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक।
  • 1918: राम राघोबा राणे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1931: एस. मल्लिकार्जुनैय्या – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता।
  • 1942: योगेन्द्र नारायण – रक्षा सचिव और राज्यसभा महासचिव के रूप में सेवाएँ दीं।
  • 1943: गोवर्धन मेहता – विख्यात रसायन वैज्ञानिक और शोधकर्ता।
  • 1967: तरुण सागर – प्रसिद्ध दिगम्बर जैन मुनि।
  • 1969: धर्मेन्द्र प्रधान – केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता।
  • 1985: अर्जुन कपूर – बॉलीवुड अभिनेता।
  • 1992: मनप्रीत सिंह – भारतीय फील्ड हॉकी टीम के कप्तान।

इस दिन हमने जिनको खोया

  • 1961: गोविंद शास्त्री दुगवेकर – मराठी और हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक।
  • 2001: गोपाल रामानुजम – समाजसेवी और ट्रेड यूनियन नेता।
  • 2004: यश जौहर – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता (‘कुछ कुछ होता है’, ‘कल हो न हो’)।

महत्वपूर्ण दिवस

  • विश्व नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस– संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित, 1987 से हर वर्ष 26 जून को मनाया जाता है।
अन्य खबरें