Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजबागीदौरा से BAP विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत मामले में गिरफ्तार, सरकारी आवास...

बागीदौरा से BAP विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत मामले में गिरफ्तार, सरकारी आवास पर हुई कार्रवाई

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने खनन विभाग से जुड़े सवालों को लेकर 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार यह डील जयपुर के ज्योति नगर स्थित विधायक के सरकारी आवास पर तय हुई थी। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एसीबी की टीम विधायक आवास पहुंची, जहां उनका गनमैन पहले से मौजूद था।

गनमैन ने रिसीव किए 20 लाख, मौके से भाग निकला

जब एसीबी टीम ने गेट पर दस्तक दी, तो गनमैन ने दरवाजा खोला। टीम ने कहा कि उन्हें विधायक से मिलना है। शिकायतकर्ता भी टीम के साथ था। गनमैन अंदर गया और वापस आकर कहा, “ले आए क्या?”, जिस पर शिकायतकर्ता ने हामी भरी। इसके बाद गनमैन ने बाहर के एक कमरे में 20 लाख रुपये की रिश्वत ली।

जैसे ही एसीबी टीम मुख्य कमरे में दाखिल होने लगी, गनमैन को शक हो गया और वह मौके से फरार हो गया। गनमैन की तलाश में अब ACB की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

सर्विलांस में फंसे विधायक, सीधे ACB मुख्यालय लाए गए

कंपनी द्वारा की गई शिकायत पर एसीबी ने पहले ही विधायक और उनके गनमैन के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर रख लिया था। बातचीत की निगरानी और रिकॉर्डिंग के आधार पर पूरी रणनीति तैयार की गई।

विधायक को आवास से लेकर सीधे ACB मुख्यालय लाया गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

उप चुनाव में बने विधायक

जयकृष्ण पटेल ने 2024 में बागीदौरा सीट से हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी सुभाष तंबोलिया को हराया था। इससे पहले, 2023 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के महेंद्रजीत सिंह मालवीय से हार चुके थे। इसके बाद मालवीय बीजेपी में शामिल हुए और विधायक पद से इस्तीफा दिया, तो यह सीट खाली हो गई। उपचुनाव पटेल ने BAP के टिकट पर जीत दर्ज की और विधायक बने।

अन्य खबरें