Saturday, July 18, 2026
spot_img
Homeगुड लाइफरोज सुबह भिगोए हुए बादाम खाने के बड़े फायदे, स्किन पर आएगा...

रोज सुबह भिगोए हुए बादाम खाने के बड़े फायदे, स्किन पर आएगा नेचुरल ग्लो

रोज सुबह भिगोए हुए बादाम खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं, वजन को नियंत्रित रखते हैं और ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखते हैं। स्किन के लिए भी यह बेहद फायदेमंद हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इसलिए हर किसी को रोज सुबह 8-10 भिगोए हुए बादाम खाने चाहिए।

नेशनल डेस्क: बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। रातभर पानी में भिगोए हुए बादाम को सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे न सिर्फ सेहत अच्छी रहती है बल्कि स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

रिपोर्ट के अनुसार बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

Webmd की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चौथाई कप बादाम में 6 ग्राम प्रोटीन, 152 कैलोरी, 15 ग्राम फैट, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम डायट्री फाइबर और 1 ग्राम चीनी होती है। इसके अलावा, बादाम में विटामिन ई, विटामिन बी2, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को रखता है कंट्रोल

रोजाना बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हृदय रोगों से बचाने में भी मदद करते हैं।

वजन को करता है नियंत्रित

हालांकि बादाम में कैलोरी अधिक होती है, लेकिन यह वजन बढ़ने और मोटापे के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे अनावश्यक खाने की आदत पर रोक लगती है।

कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीजों के लिए बादाम किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इनमें फाइबर भी भरपूर होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

बादाम में मौजूद पोषक तत्व स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। इसके एंटी-एजिंग गुण बुढ़ापे के निशानों को दूर रखते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाते हैं।

अन्य खबरें