Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeटेक-साइंसJioPhone के किफायती प्लान्स: 895 रुपये वाले प्लान में मिलेगी 336 की...

JioPhone के किफायती प्लान्स: 895 रुपये वाले प्लान में मिलेगी 336 की वैलिडिटी और नलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

JioPhone के सस्ते प्लान्स में 895 रुपये वाला प्लान 336 दिन की वैलिडिटी, डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मनोरंजन के लिए फ्री ऐक्सेस। इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलेग

नई दिल्ली. जियो फोन के यूजर्स के लिए कंपनी ने एक सस्ता और आकर्षक प्लान पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी 336 दिन तक है। इस प्लान की कीमत 895 रुपये है और यह डेली खर्च के हिसाब से बेहद किफायती है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलेगा, जिसमें हर 28 दिन पर 2GB डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी इस प्लान में उपलब्ध है।

JioPhone के 895 रुपये वाले प्लान की विशेषताएँ

इस प्लान में 895 रुपये खर्च करने पर यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके हिसाब से इसका डेली खर्च लगभग 2.66 रुपये होता है। इसके साथ 24GB डेटा (हर 28 दिन पर 2GB) मिलेगा, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस (प्रति 28 दिन) की सुविधा भी है। इसके अलावा, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा, जो यूजर्स के मनोरंजन के लिए बहुत लाभकारी है।

223 रुपये वाला JioPhone प्लान

अगर आप रोज़ाना डेटा यूज़ करते हैं तो जियो का 223 रुपये वाला प्लान आपके लिए आदर्श हो सकता है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी है, और हर दिन 2GB डेटा मिलता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस (प्रति दिन) और जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस भी है।

JioPhone का सबसे सस्ता प्लान

JioPhone का सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है। इस प्लान में 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है, और हर दिन 100MB डेटा मिलता है। इसके अलावा, 200MB एक्स्ट्रा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

1748 रुपये का वॉइस ओनली प्लान

जियो का 1748 रुपये का वॉइस ओनली प्लान भी 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको डेटा नहीं मिलेगा, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री एसएमएस दिए जाएंगे। इसके साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है।

अन्य खबरें