रविवार, जनवरी 25, 2026
spot_img
होमगुड लाइफस्किन और हेल्थ के लिए वरदान है ये खास 'नीला फल', जानें...

स्किन और हेल्थ के लिए वरदान है ये खास ‘नीला फल’, जानें इसके फायदे

ब्लूबेरी एक सुपरफूड है जो स्किन को जवां बनाए रखने, हार्ट हेल्थ सुधारने और कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है। जानिए ब्लूबेरी के बेहतरीन फायदे।

नेशनल ब्रेकिंग: ब्लूबेरी को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंथोसायनिन स्किन को जवां बनाए रखने, हार्ट हेल्थ सुधारने और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह फल एजिंग के संकेतों को दूर रखता है और शरीर को मजबूती प्रदान करता है। रोजाना ब्लूबेरी का सेवन करने से आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है।

समय से पहले बुढ़ापा दूर रखेगा

ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो नैचुरल कंपाउंड्स होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट्स हानिकारक मुक्त कणों (फ्री रैडिकल्स) से लड़ने में मदद करते हैं, जो एजिंग को तेज करते हैं और हार्ट डिसीज़, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ाते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की इन फ्री रैडिकल्स से लड़ने की क्षमता घटने लगती है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ब्लूबेरी में मौजूद एंथोसायनिन नामक कंपाउंड इस समस्या से बचाने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी और जवां बनी रहती है।

हार्ट हेल्थ में मददगार

ब्लूबेरी में मौजूद पोषक तत्व सिर्फ स्किन के लिए नहीं, बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। रिसर्च के मुताबिक, ब्लूबेरी से भरपूर डाइट हार्ट के बेहतर फंक्शन और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है। जब ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, तो दिल बेहतर तरीके से ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों को पूरे शरीर में पहुंचाता है, जिससे हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

कोलेजन को बढ़ाने में फायदेमंद

ब्लूबेरी में एंथोसायनिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कोलेजन सिंथेसिस को बढ़ाने में मदद करता है। रिसर्च में पाया गया है कि ब्लूबेरी के सेवन से कोलेजन का ब्रेकेज कम होता है और उत्पादन बढ़ता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है। एक अन्य स्टडी के अनुसार, ब्लूबेरी से भरपूर डाइट से हड्डियों में भी कोलेजन का स्तर बढ़ता है, जिससे शरीर को अतिरिक्त मजबूती मिलती है।

अन्य खबरें