जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को उनके पैतृक गांव करनाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बीते रविवार को बाइकर्स के समूह पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना द्वारका एक्सप्रेसवे के पास हुई थी। जिसमें स्कॉर्पियो में बैठे युवकों ने बाइकर्स को परेशान किया और उनके साथ मारपीट की।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की मौत हो गई। आठ दिन पहले ही उन्होंने हिमांशी नरवाल से शादी की थी। दोनों अपना हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंचे थे, लेकिन बैसारन घाटी में हुए इस हमले ने उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल मातम में बदल दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्मनगरी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को विश्वभर में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हरियाणा में बीते दो दिनों से जारी बारिश का सिलसिला थम गया है और सोमवार की सुबह कई जिलों में मौसम साफ नजर आया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 से 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
सेक्टर 31 स्थित रहेजा अटलांटिक सोसाइटी के एक फ्लैट से 25 लाख रुपए पार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब फ्लैट मालिक तारिक हुसैन ने अपनी तिजोरी खोली और देखा कि उसमें रखे ₹25 लाख नकद गायब हैं। मामले में फ्लैट मालिक ने घर के एक नौकर रमेश पर चोरी का संदेह जताया है।
पेरू के लीमा में चल रहे ISSF विश्व कप 2025 में भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा।
हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शनिवार और रविवार के लिए मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
हरियाणा के जींद जिले के उचाना कस्बे में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती के अवसर पर रविवार को राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
हरियाणा में गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज आंधी और बारिश ने मुसीबतें भी साथ ला दीं। शुक्रवार देर रात आए तूफान ने हिसार, सिरसा, झज्जर, कैथल और कुरुक्षेत्र जैसे कई जिलों में तबाही मचा दी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में राज्य की स्कूल शिक्षा प्रणाली को अब योग के माध्यम से और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्रों को नियमित योग सिखाने के लिए 'योग सहायकों' की नियुक्ति की जाएगी।
हरियाणा में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 2–3 डिग्री ज्यादा है।