हरियाणा के गुरुग्राम में एक ट्रॉली बैग से खून से लथपथ एक महिला का शव मिला है। बैग फरीदाबाद रोड स्थित शिव नादर स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों को जब इससे दुर्गंध आने लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसकी हत्या सिर पर गहरी चोट मारकर की गई है।
हिसार (हरियाणा)। राजस्थान की रहने वाली 25 वर्षीय लेडी डॉक्टर भावना यादव की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी क्लर्क उदेश यादव को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCS HAU) ने सेवा से निलंबित कर दिया है।
पंजाब की ओर से भाखड़ा नहर का पानी रोकने के विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है, जिसका उद्देश्य पानी संकट पर राजनीतिक सहमति बनाना है।
हरियाणा में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। नूंह के पुन्हाना इलाके में करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों और सड़कों पर बर्फ जैसी सफेदी छा गई। भिवानी, फरीदाबाद और पलवल में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं गुरुग्राम, झज्जर, नारनौल और चरखी दादरी में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
हरियाणा के हिसार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक को लेकर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है, जिसकी कमान रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला को सौंपी गई है। इस कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार और एडीजीपी (कानून व्यवस्था) संजय कुमार को भी शामिल किया गया है।
भाखड़ा नहर से जल आपूर्ति को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच गहराता विवाद अब सीधे टकराव में बदल चुका है। पिछले तीन दिनों से दोनों राज्यों की सरकारें आमने-सामने हैं। मामले को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए शुक्रवार को नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
राजस्थान के बहरोड़ की एक महिला डॉक्टर भावना (25) की हत्या के मामले में हिसार पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी उदेश यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भावना ने खुद को आग लगाई या आरोपी उदेश ने उसे जलाकर मारा। पुलिस अब पूछताछ के बाद इसका खुलासा करेगी।
हरियाणा में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज बारिश, आंधी और बिजली की गरज ने राज्य के कई जिलों को प्रभावित किया। फरीदाबाद के NHPC अंडरपास में एक कार पानी में डूब गई। हालांकि, समय रहते ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल आया।
करीब पांच महीने पहले गुरुग्राम से लापता हुई एक युवती के मामले में सनसनी खेज खुलाया किया है। युवती एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उसी युवक ने उसकी सिर काटकर हत्या कर दी और सिर व धड़ को अलग–अलग जगहों पर फेंक दिया।
सिरसा में भाजपा नेता मनीष सिंगला द्वारा DSP से माफी मंगवाने के मामले में सीएम नायबसिंह का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि DSP को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए था और यह उसकी जिम्मेदारी थी कि वह स्थिति का सही-सही मूल्यांकन करता।
हरियाणा के लोगों को तेज़ गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए 1 से 3 मई तक बारिश और तेज़ आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तूफानी चेतावनी भी दी गई है, जिससे साफ है कि राज्य में मौसम का रुख एकदम से बदल सकता है।
रोहतक में स्थित नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल पर पुलिस ने बुधवार शाम को छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल में देह व्यापार में लिप्त तीन लड़कियां पकड़ी गईं, जिनके साथ तीन युवक भी मौजूद थे। पुलिस को इस होटल में देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने यहां से छह युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों को लेकर संभावित तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा का परिणाम 12 मई और 12वीं का 15 मई को घोषित किए जाने की तैयारी है। बोर्ड प्रशासन की ओर से संभावित डेट्स फाइनल होते ही रिजल्ट प्रोसेस को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो गई है।
हरियाणा में बुधवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश के तीन जिलों में बादल छाने, हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 3 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण होगा, जो हवा में बदलाव लाएगा।
रियाणा के चरखी दादरी जिले के काकड़ौली हुक्मी गांव के 25 वर्षीय वायुसेना जवान नवीन श्योराण, लेह-लद्दाख में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वे यहां एक नदी में डूब गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार देर शाम उनकी पार्थिव देह गांव पहुंची। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।